इन दिनों मनाली की कड़कड़ाती ठंड के बीच रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अपनी आगामी साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग चल रही है । खबरों की मानें तो यहां फ़िल्म के क्लाइमेक्स सीन को फ़िल्माया जा रहा है । इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर के किरदार शिवा के गुरू के रूप में नजर आएंगे । बीते हफ़्ते अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र में अपने हिस्से की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे थे ।

अमिताभ बच्चन ने शुरू की शूटिंग
बिग बी ने अपनी इस फ़ोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'माइनस डिग्री.. -3.. और काम करने का तरीका ।' शूटिंग के दौरान अमिताभ चेक शर्ट, ब्लैक जैकेट और कूल सनग्लासेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं । वहीं पास खड़े रणबीर कपूर ब्लैक कलर की जैकेट में काफ़ी हैंडसम दिखाई दे रहे है ।
इसके बाद बिग बी ने आगे अपने ब्लॉग में लिखा, कि वर्क शेड्यूल के लिए वे जंगल में पहुंच गए हैं । काम की दौड़ शुरू हो गई है । उन्होंने लिखा है, "हमारे सामने काम को समय से पहले और उसकी नैतिकता के साथ पूरा करने की चुनौती होती है, लेकिन परवाह किए बगैर हम उसे करते हैं ।"
मनाली में चल रही है शूटिंग
अपने ब्लॉग में उन्होंने आगे बताया है कि मनाली में पड़ रही कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच काम करना उनके लिए कितना मुश्किल है । '3 डिग्री में काम करना चुनौतीपूर्ण है । लेकिन हर छोटी जरूरत को पूरा करने वाले कार्य बल की मौजूदगी में ठंडी हवा से सुरक्षा, हवा से ठंडी हो हुई आंखों से सुरक्षा उल्लेखनीय, सराहनीय और प्रशंसा के योग्य है ।'
बता दें कि कुछ दिन पहले बिग बी ने अपने हेल्थ इश्यू के कारण काम से रिटायर होने का संकेत दिया था । इसका जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में किया । अमिताभ ने ब्रह्मास्त्र के लिए मनाली पहुंचने के अपने एक्सपीरियंस के बारें में अपने ब्लॉग में लिखा, 'मुझे यहां इस छोटी सी खूबसूरत जगह पर मुझे गाड़ी से पहुंचने में 12 घंटे लगे । यहां रोड में बहुत अच्छे नहीं हैं कमरे और वातावरण भी अलग है । मुझे अब रिटायर होना पड़ेगा.. मेरा दिमाग कहीं और है और उंगलियां कुछ और कर रही हैं. ये एक मैसेज है ।'
खबरों की मानें तो, मनाली में भव्य क्लाइमैक्स सीन शूट होना है जिसके लिए फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट वहां पहुंच रही है । मनाली से शूटिंग खत्म करके जहां अमिताभ पोलैंड निकलेंगे वहीं रणबीर और आलिया बनारस जाएंगे । जहां उन्हें एक गाना शूट करना है जिसे वह जून में किन्हीं कारण वश कर नहीं पाए थे ।
यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ने दिया रिटायर होने का संकेत, हेल्थ बन रही है वजह
गौरतलब है कि, इस फ़िल्म में शाहरुख खान का भी एक स्पेशल रोल होगा । जिसकी शूटिंग हाल ही में शाहरुख ने पूरी की । अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र अगले साल 2020 गर्मियों के सीजन रिलीज होने की उम्मीद है ।
















