बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली दि्वगंत अभिनेत्री श्रीदेवी ने तीन अलग-अलग फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदायगी का परचम लहराया । लेकिन फ़रवरी 2018 में महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी इस दुनिया को छोड़ कर चली गई । अभिनेत्री की आक्समिक मौत से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा देश सदमे में चला गया । श्रीदेवी की कमी हमेशा हिंदी सिनेमा को खलेगी लेकिन उनके परिवार में उनकी जगह हमेशा के लिए खाली रह गई जिसे अब कोई नहीं भर सकता ।

हिंदी सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए श्रीदेवी को हमेशा याद किया जाएगा । और अब मरणोपरांत श्रीदेवी को उनकी फ़िल्म मॉम में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है । जिसे लेने के लिए उनके पति बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ दिल्ली पहुंचे है ।

श्रीदेवी के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बोनी कपूर ने दिल्ली में बेटियों संग की रिहर्सल

श्रीदेवी के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बोनी कपूर बेटियों संग दिल्ली पहुंचे

श्रीदेवी को खोने का दुख बोनी कपूर को अब भी सता रहा है और इसलिए वह किसी भी पब्लिक ईवेंट में शामिल नहीं होते है । लेकिन क्योंकि यह ईवेंट श्रीदेवी के शानदार फ़िल्मी करियर के लिए बहुत अहम है इसलिए उन्होंने इस ईवेंट में जाने का फ़ैसला किया । बोनी कल अपनी दोनों बेटि्यों के साथ दिल्ली पहुंचे । एक दिन पहले, बुधवार को, तीनों ने विज्ञान भवन में इस पुरस्कार समारोह के रिहर्सल में भाग लिया । यह कपूर परिवार के लिए काफ़ी इमोशनल पल रहा । आपको बता दें कि कल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह आतोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे ।

हाल ही में एक आधिकारिक बयान में, बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मिले इस सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि, ''हमें समझ नहीं आ रहा कि इस पर कैसे रिएक्ट करें । हम खुशी मनाएं या उन्हें याद कर रोएं । काश वो आज यहां होतीं, तो वो बहुत ज्यादा खुश होतीं । उनके लिए ये अवॉर्ड बहुत मायने रखता । 'मॉम' फिल्म श्रीदेवी के लिए बहुत ही स्पेशल थी । श्रीदेवी बहुत ही परफेक्शनिस्ट थीं और वो आप उनकी हर फिल्म में देख सकते हैं ।'

यह भी पढ़ें : श्रीदेवी के राष्ट्रीय पुरस्कार को लेने बोनी कपूर दोनों बेटियों संग दिल्ली रवाना हुए

श्रीदेवी के अभिनय की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया है उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने, जो जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म धड़क में ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी । आपको बता दें कि धड़क, मराठी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सैराट का हिंदी रीमेक है । यह फ़िल्म 20 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।