गुरुवार के दिन, श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा, और उनकी अनुपस्थिती में इस अवॉर्ड को उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने पापा बोनी कपूर, जो अभी तक श्रीदेवी के निधन के बाद गम में डूबे हुए हैं और लोगों से ज्यादा घुलते-मिलते नहीं है, के साथ प्राप्त करेंगी । बोनी तो 7 मई को अपनी भतीजी सोनम कपूर की शादी में शामिल होने के लिए भी अनिच्छुक है । परिवार ने उन्हें इसके लिए मनाया और उन्होंने इस शर्त पर आने के लिए कहा कि वह सिर्फ़ अहम-अहम समारोह में ही शामिल हो पाएंगे ।

दिल्ली जाने के लिए जाह्नवी और खुशी ने मनाया
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक और वो ईवेंट है जिसमें बोनी को हर हालत में आना ही होगा और वो इसे नकार नहीं सकते । उनके करीबी दोस्त ने कहा है कि, "उनके जख्म अभी भरे नहीं है । श्रीदेवी को गए हुए अभी दो महीने भी नहीं हुए है, बोनी उनका नाम सुनते ही रोने लगते है । वह इस ईवेंट को भी अवॉइड कर सकते थे जिसमें श्रीदेवी का जिक्र हो । लेकिन श्रीदेवी के गौरवशाली करियर में राष्ट्रीय पुरस्कार एक बड़ा और ऐतिहासिक अध्याय है । इसलिए बोनी की दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी ने अपने पापा को उनके साथ दिल्ली चलने के लिए काफ़ी मनाया ।''
यह भी पढ़ें : आमिर खान की इस बात को सुन फ़ूट-फ़ूट कर बच्चों की तरह रोए बोनी कपूर
गुरुवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में शामिल होने के लिए जाह्नवी और खुशी के साथ बोनी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है । जाह्नवी और खुशी चाहती थी कि, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी इस राष्ट्रीय पुरस्कार में उनके साथ शामिल हों । "हालांकि अर्जुन और अंशुला चाहते थे कि जाह्नवी और खुशी अपने दम पर अपनी मां के इस खास यादगार दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाएं ," परिवार से जुड़े दोस्त ने बताया ।
















