गोविंदा के फ़ैंस के लिए खुश्खबरी है कि उनका चहेता स्टार गोविंदा एक बार फ़िर बड़े पर्दे पर वापस लौट रहा है । गोविंदा, फ़िल्ममेकर पहलाज निहलानी के साथ उनकी आगामी फ़िल्म रंगीला राजा से अपना कम बैक कर रहे है । यह एक कॉमेडी फ़िल्म है जिसमें गोविंदा डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म के बारें में खास बात ये है कि, गोविंदा के ये किरदार असल जिंदगी के किरदार से प्रेरित है । जहां एक तरफ़ गोविंदा इसमें विजल माल्या का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे वहीं दूसरी तरफ़ वह बाबा रामदेव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे ।

कॉमेडी फ़िल्म में डबल रोल निभाएंगे गोविंदा
इस बारें में बात करते हुए, पहलाज निहलानी ने कहा कि, गोविंदा उनकी आगामी फ़िल्म रंगीला राजा में दो भाईयों के डबल रोल को निभाते हुए नजर आएंगे । ये दोनो भाई जरूर होंगे लेकिन दोनों की पर्सनेलिटी एक दूसरे से काफ़ी अलग होगी । जहां एक रंगीला किस्म का बिजनैस मैन है वहीं दूसरा, धार्मिक गुरु है । गोविंदा के दोनों किरदार विजय माल्या और बाबा रामदेव से प्रेरित है । पहलाज ने आगे कहा कि, ऐसी कॉमिडी गोविंदा ने पहले कभी नहीं की । गोविंदा जिस प्रकार की कॉमिडी के लिए मशहूर हैं, उन्होंने इस फिल्म में उससे बिल्कुल अलग बेहद कॉमिडी की है ।

इसके अलावा, पहलाज ने कहा कि, गोविंदा रंगीला राजा फ़िल्म में प्रभावी रूप से चार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । इस बारें में विस्तार से बताते हुए निहलानी ने कहा कि, इस फ़िल्म में दोनों भाईयों दोहरी जिंदगी निभाते हुए दिखाई देंगे । जहां एक तरफ़ भड़कीला बिजनैसमैन शुरुआत में एक कर्तव्यपूर्ण पति के रूप में देखा जाएगा, वहीं जैसे-जैसे फ़िल्म आगे बढ़ती है, उनकी रंगीन जिंदगी दर्शकों के सामने पेश होती है ।

दिलचस्प बात ये है कि, पहलाज निहलानी की फ़िल्म आंखे में गोविंदा और चंकी पांडे डबल रोल में नजर आए थे ।
यह भी पढ़ें : वरुण धवन की ये बात सुन गोविंदा अपना गुस्सा भूल जाएंगे
रंगीला राजा की बात करें तो, इस फ़िल्म में तीन अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आने की उम्मीद है । लेकिन ऐसा लगता है कि फ़िल्ममेकर इस फ़िल्म के साथ तीन नए चेहरे बॉलीवुड में लॉंच करेंगे । हालांकि इस बारें में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इससे पहले आई खबरों की मानें तो, टीवी अभिनेत्री दिगांगाना सूर्यवंशी इन तीन अभिनेत्रियों में से एक है ।
















