जब पूरी दुनिया वर्ल्ड एनिमल डे मना रही है, बॉलीवुड के सितारे अपने अंदाज़ में यह दिखा रहे हैं कि प्यार वाकई हर सीमा से परे है। चकाचौंध भरी ज़िंदगी से दूर, कई सेलेब्रिटीज़ अपने पालतू जानवरों के साथ बिताए खुशनुमा लम्हों में सुकून और बेइंतहा अपनापन ढूंढ़ते हैं। कभी खेल-कूद में मस्ती करते हुए, तो कभी बेघर जानवरों की मदद के लिए आगे आकर, ये सितारे हमें याद दिलाते हैं कि इंसानियत की असली पहचान करुणा में बसती है। चलिए देखते हैं वो बॉलीवुड सितारे जो अपने पालतू दोस्तों की वजह से हर दिन को वर्ल्ड एनिमल डे की तरह ख़ास बना देते हैं।

वरुण धवन
वरुण धवन अक्सर अपने प्यारे डॉगी ‘जोई’ के साथ दिल छू लेने वाली तस्वीरें और वीडियोज़ साझा करते हैं। दोनों का बंधन इस बात की खूबसूरत मिसाल है कि पालतू जानवर हमारे जीवन में कितना निस्वार्थ प्यार लाते हैं। पर्दे पर जहां वरुण अपनी एनर्जी से दर्शकों को रोमांचित करते हैं, वहीं ऑफ-कैमरा वो एक प्यारे, स्नेही पेट पैरेंट बन जाते हैं और फैंस को उनकी ये कोमल झलक बेहद पसंद आती है।
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर न केवल जानवरों से बेहद प्यार करती हैं, बल्कि उनके अधिकारों और भलाई के लिए भी आवाज़ उठाती हैं। हाल ही में उन्होंने स्ट्रे डॉग्स के समर्थन में कहा कि “वे इस ठंडी, बेरहम दुनिया में हमारी गर्माहट हैं।” उनका ये बयान उनके गहरे दया-भाव और संवेदनशील दिल को दर्शाता है।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फुर्तीली साथी ‘कटोरी’ खुद सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। अपने गोल-मटोल शरीर की वजह से ‘कटोरी’ नाम रखने वाले कार्तिक और उनके बीच की प्यारी नोक-झोंक फैन्स को खूब भाती है। कटोरी सिर्फ उनकी पालतू नहीं, बल्कि उनके घर की धड़कन हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और उनकी प्यारी बिल्ली ‘एडवर्ड’ का रिश्ता उतना ही कोमल है जितनी उनकी मुस्कान। समय-समय पर आलिया अपने और एडवर्ड के पलों की झलकें साझा करती रहती हैं, जिससे उनकी देखभाल और स्नेह झलकता है। चाहे शांत cuddles हों या playful moments दोनों की कैमिस्ट्री में बस प्यार ही प्यार है।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे के चार पैरों वाले बेस्ट फ्रेंड ‘रायट’ का नाम भले ही शरारती हो, मगर वह पूरे दिल के साथ अनन्या का साथी है। उनकी इंस्टाग्राम फीड में रायट के साथ कई क्यूट पलों की झलक मिलती है कभी कार सेल्फी, तो कभी आलस भरी दोपहर की cuddles। दोनों की जुगलबंदी अनन्या की playful पर्सनैलिटी को perfectly दर्शाती है।
पुलकित सम्राट
पुलकित सम्राट और उनके स्टाइलिश डॉगी ‘ड्रोगो’ बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। उनके सोशल मीडिया पर ड्रोगो के साथ की कई प्यारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। अपनी क्यूट पोज़ और swag के चलते ड्रोगो खुद एक मिनी सेलिब्रिटी बन चुका है।
कृति खरबंदा
एक सच्ची एनिमल लवर, कृति खरबंदा भी पुलकित की तरह ड्रोगो पर जान छिड़कती हैं। वो उसके लिए बर्थडे केक बनाती हैं और उनके साथ प्यारे फैमिली मोमेंट्स शेयर करती हैं। ड्रोगो के साथ उनका प्यार उनके संवेदनशील और दयालु स्वभाव को उजागर करता है।
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता अपने पालतू जानवरों के लिए प्यार को खुलकर दिखाती हैं। अपने दिवंगत पेट ‘नवाब’ की यादों से लेकर अपने वर्तमान प्यारे साथी ‘पीहू’ तक, उनकी इंस्टाग्राम फीड में हर पोस्ट दिल को छू लेने वाली होती है। वो न सिर्फ एक डॉटिंग पेट पैरेंट हैं बल्कि स्ट्रे डॉग्स और एनिमल वेलफेयर की मजबूत आवाज़ भी हैं, जो लोगों को हर ज़रूरतमंद पंजे के प्रति दया और अपनापन दिखाने के लिए प्रेरित करती हैं।
कुब्रा सैत
बेबाक और जोशीली कुब्रा सैत का अपने पालतू ‘बीटा सैत’ से रिश्ता उतना ही मजेदार है जितनी वो खुद हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स में बीटा के साथ कई क्यूट और हास्यभरे पल देखने को मिलते हैं। चाहे मस्ती हो या प्यार भरे snuggles कुब्रा का एनिमल लव हर फ्रेम में झलकता है।
शमिता शेट्टी
ग्रेसफुल और एलिगेंट शमिता शेट्टी भी एक डेडिकेटेड पेट पैरेंट हैं। उनके पालतू साथी पिक्सी, लोला, लोकी और फोबी अक्सर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स में नज़र आते हैं। इन प्यारे साथियों के साथ उनकी खुशियां और स्नेह इस बात का प्रमाण हैं कि शमिता के लिए प्यार हर पंजे के साथ बढ़ता है।
इस वर्ल्ड एनिमल डे पर ये बॉलीवुड सितारे हमें याद दिलाते हैं कि हमारे चार पैरों वाले, पंखों वाले और प्यारे दोस्तों को सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा की भी ज़रूरत है। आखिरकार, जानवरों के प्रति दया ही एक सच्चे इंसान का सबसे सुंदर गुण है।
















