राम चरण ने दिल्ली के बालाजी रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी शानदार हिंदी से सभी को प्रभावित किया । अपनी फ़िल्म आरआरआर के लिए दुनिया भर में पहचान बनाने वाले राम चरण को इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

राम चरण ने अपनी हिंदी से सभी को प्रभावित किया
राम चरण ने अपने नाम का अर्थ बताते हुए कहा, “मेरा पूरा नाम राम चरण तेजा कोनिडेला है। इसका अर्थ है जो राम के चरणों में है, वह हनुमान है । मैं वहीं रहता हूँ जहाँ राम होते हैं। आप सब में राम हैं, और आप सब ने मुझे बुलाया। मैं उसके लिए यहाँ आया हूँ।”
North Ram with Northies #Ramcharan pic.twitter.com/NMunzK26Ak
— Storm Breaker (@StormBrekerr) October 4, 2025
उन्होंने कहा कि साउथ से आने के बावजूद उन्हें नॉर्थ में जो प्यार मिला है, वह सिर्फ़ उनकी फ़िल्म और दर्शकों के 'बड़े दिल' की वजह से है। आरआरआर स्टार ने इस निमंत्रण और स्नेह के लिए भगवान राम और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा राम चरण ने दशहरा के शुभ अवसर पर रामलीला मैदान में आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) की शानदार शुरुआत (Launch) की। हज़ारों फैंस इस ख़ास इवेंट को देखने के लिए जमा हुए। सुपरस्टार राम चरण ने यहाँ रावण दहन किया, जो तीरंदाजी के मूल गुण फोकस, डिसिप्लिन और जीत को दर्शाता है। राम चरण के मंच पर आते ही दिल्ली का ऑडियंस ज़ोरदार तालियों और चीयर्स से गूंज उठा। RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों के लिए मशहूर इस एक्टर ने अपनी सिम्पलीसिटी और वॉर्म स्पीच से सबका दिल जीत लिया। इवेंट में राम चरण ने कहा, “इंडिया और वर्ल्ड में पहली बार, हमारे पास आर्चर्स के लिए एक प्रीमियर लीग है। हमें हर स्पोर्ट्समैन और आर्मर को सपोर्ट करना होगा। इस लीग को सपोर्ट करना हम सबकी रिस्पॉन्सिबिलिटी है।”
APL के पीछे विजनरी हैं चेयरमैन अनिल कामिनेनी। उन्होंने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को एक साथ लाकर इस लीग को साकार किया है। इस लीग में 6 फ़्रेंचाइज़ी टीमें हैं, जिनमें इंडिया के 36 टॉप आर्चर्स और 12 इंटरनेशनल प्लेयर्स खेल रहे हैं। ये सभी 2 से 12 अक्टूबर, 2025 तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मिक्सड फ़ॉर्मेट में प्रतिस्पर्धा करेंगे। APL का मक़सद इंडियन प्लेयर्स को ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म देना और देश में आर्चरी (तीरंदाजी) के कल्चर को प्रमोट करना है।
















