बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं । 2 अक्टूबर को परिवार की मौजदूगी में अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की । इस दौरान भाई अर्जुन कपूर, पापा बोनी कपूर, बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, सोनम कपूर समेत परिवार के सभी लोग मौजूद थे ।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग की सगाई ; सेलिब्रेशन में शामिल हुए बोनी कपूर, जाह्नवी, ख़ुशी और सोनम कपूर समेत पूरा परिवार- देंखे इनसाइड तस्वीरें

अंशुला कपूर ने की सगाई

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की सगाई गुजराती रिवाज ‘गोर धाना’ से हुई । बोनी कपूर के बांद्रा स्थित आलीशान बंगले में इस खास दिन को सेलिब्रेट किया गया, जहां पूरा कपूर खानदान एक जुट हुआ । अंशुला ने अपनी सगाई की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं । इस बीच शनाया कपूर ने इंगेजमेंट की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं । अंशुला की इंगेजमेंट पिक्चर्स इंटरनेट पर छाई हुई हैं ।

अंशुला ने अपनी मां मोना शौरी कपूर के लिए स्पेशल सीट रिजर्व की और उनकी फोटो फ्रेम में सजाकर रखा । अंशुला कपूर ने अपनी सगाई के खास मौके पर लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं रहोन ठक्कर ने नेवी ब्लू शेरवानी पहनी।

सगाई की तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा, “02/10/2025। यह सिर्फ हमारा गोर धना नहीं था, बल्कि हर छोटी-छोटी चीज में झलकता प्यार था। रो के पसंदीदा शब्द हमेशा 'हमेशा और हमेशा के लिए' हैं और आज ये शब्द सबसे प्यारे तरीके से सच्चे लगने लगे। उनका प्यार मुझे यकीन दिलाता है कि परियों की कहानियां सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि ऐसे ही पलों में जिंदा रहती हैं। एक कमरा हंसी, गले लगना, दुआओं और उन लोगों से भरा हुआ जो हमारी दुनिया को भरा-भरा महसूस कराते हैं। फिर मां का प्यार... चुपचाप हमें अपने आगोश में ले लेता है। उनके फूलों में, उनके शब्दों में, उनकी सीट पर, जिस तरह से उनकी मौजूदगी अब भी हर जगह महसूस की जा सकती है। मुझे बस इतना याद है कि मैं इधर-उधर देखती और सोचती थी: हमेशा ऐसा ही महसूस होना चाहिए। रब रक्खा।”

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात एक ऐप के जरिए हुई थी । रोहन पेशे से राइटर हैं और उन्होंने अंशुला पर अपने शब्दों को ऐसा जादू चलाया कि बात शादी तक पहुंच गई । इस साल उन्होंने अपनी लेडी लव को न्यूयॉर्क में रिंग पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया था ।

अंशुला हाल ही में करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए शो ‘द ट्रेटर्स’ में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आई थीं।