बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के दूसरे एडिशन का आगाज आज यानि 3 अक्टूबर से मुंबई में हो चुका है । दो दिन तक चलने वाले वाले इस ग्लैमर पैक्ड इवेंट की शुरूआत पैनल डिस्कशन से हुई । 3 अक्टूबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के पैनल के मास्टक्लास सेशन में ब्लॉकबस्टर फ़िल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद शामिल हुए जहां उन्होंने अपनी पिछली फ़िल्म फ़ाइटर के बारें में कहा कि उन्हें इस फ़िल्म में अपना काम बहुत काम पसंद आया ।

सिद्धार्थ आनंद को फ़ाइटर में अपना काम बहुत पसंद है
मास्टक्लास सेशन में सिद्धार्थ आनंद ने अपनी फ़िल्मों के बारें में कहा, “जब कोई फिल्म अच्छा परफ़ॉर्म नहीं करती, तो मैं उसका एनालिसस करने की कोशिश करता हूं। ज़्यादातर बार, मुझे जवाब मिल जाता है। कभी-कभी नहीं भी मिलता है ।”
सिद्धार्थ ने आगे कहा, “जब मैं पठान (2023) को देखता हूँ, तो मुझे लगता है कि इस फ़िल्म ने बहुत कुछ बेहतर किया है । इसने कमाल का प्रदर्शन किया । मुझे नहीं लगता कि मैं कुछ बदल सकता हूँ। सब कुछ खूबसूरती से हुआ- एक्शन, संगीत, वगैरह । भगवान का आशीर्वाद भी था !"
सिद्धार्थ आनंद की हाल ही में आई फ़िल्म फ़ाइटर (2024), जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे, ने पठान की तरह बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल नहीं मचाया । जब उनसे पूछा गया कि वे इसमें क्या बदलाव करना चाहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे फ़ाइटर मेरा सबसे बेहतरीन काम लगता है। यह मेरा सबसे विकसित और ईमानदार काम भी है। मैं जो बदलाव करना चाहूँगा, वह यह है कि मैं अब बीच गाने नहीं करूँगा ! मैं इस शैली के प्रति ईमानदार और सच्चे रहने की कोशिश करूँगा और इसके ट्रीटमेंट में भी बहुत ईमानदार रहूँगा।”
सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा, “इसके अलावा मुझे फ़ाइटर बहुत पसंद है । इसमें बेहतरीन प्रदर्शन और बेहतरीन VFX था । यह बहुत अच्छी क्वालिटी की फ़िल्म थी।”
गानों की बात करें तो सिद्धार्थ ने कहा, “मुझे लगता है कि 'शेर खुल गए' अभी भी एक अच्छा गाना है। यह एकेडमी में सेट है, जहां वे किसी बड़ी घटना के बाद जश्न मनाते हैं। वायु सेना जश्न मनाती है। वे गाते हैं, नाचते हैं और शराब भी पीते हैं।”
सिनेमा वाले फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस के सहयोग से बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2024 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में हो रहा है, टीवीएस जुपिटर द्वारा प्रस्तुत, फुजीफिल्म इंस्टाक्स, फीमा, कार्लो फ्रैटिनी द्वारा सह-संचालित, वाल्वोलिन द्वारा संचालित, डेटिंग पार्टनर आइल, स्टाइलिश टाइम पार्टनर हेलिओस, कम्फर्ट पार्टनर फ्रिडो, ग्रूमिंग पार्टनर इकोनिक, और लाहोरी जीरा एंड स्मूर, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी और सेलिब्रेशन पार्टनर हेनेकेन सिल्वर के साथ ।
















