बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के दूसरे एडिशन का आगाज आज यानि 3 अक्टूबर से मुंबई में हो चुका है । दो दिन तक चलने वाले वाले इस ग्लैमर पैक्ड इवेंट की शुरूआत पैनल डिस्कशन से हुई । 3 अक्टूबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के पैनल में दो पत्ती की एक्टर और को-प्रोड्यूसर कृति सेनन और राइटर व को-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों भी शामिल हुई जहां उन्होंने अपनी डायरेक्ट नेटफ़्लिक्स पर रिलीज हो रही फ़िल्म दो पत्ती के बारें में कई अनसुने फ़ैक्ट्स बताए ।

Bollywood Hungama OTT India Fest 2024: दो पत्ती साइन करने से पहले काजोल ने राइटर-को-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों को दी ये चेतावनी ; कृति सेनन ने काजोल को बताया सपोर्टिव

कृति सेनन ने काजोल को बताया बहुत सपोर्टिव

कृति ने अपनी को-स्टार काजोल की तारीफ़ करते हुए कहा, “मेरी दूसरी फिल्म दिलवाले (2015) थी, जिसमें शाहरुख खान और काजोल थे। मैं तब बच्ची थी। मेरे उनके साथ बहुत कम सीन थे। मैं बहुत घबराई हुई थी क्योंकि मुझे तब फिल्म मेकिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता था। मैं काम करते हुए सीख रही थी। 8 साल बाद, काजोल मैम के साथ फिर से काम करते हुए, मुझे एहसास हुआ कि दिलवाले में हमारे पास परफ़ॉर्मेंस ऑर्रिएंटेड सीन्स नहीं थे । मैं इतनी नई भी थी कि मुझे वास्तव में उस गहराई का पता नहीं था। इन वर्षों में, मैंने अपनी आर्ट से सीखा और काम करने का अपना तरीका निकाला ।”

कृति ने आगे कहा, “इस फिल्म में हमारे पास दमदार सीन थे । उनके बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि वह बहुत सपोर्टिव हैं । यदि आप कहीं गलत जा रहे हैं तो वह आपको सही कर देंगी । कई बार, वह मुझसे कहती थीं कि, 'अगर आप ऐसा करेंगे, तो यह बेहतर होगा'। कई बार, जब मैं कोई अपना सुझाव उनके शेयर करती थी, और उन्हें यदि मेरा आइडिया पसंद आया तो वह उसे मान भी लेती थी । ऐसा नहीं है कि, वो मेरी सीनियर हैं । वह मुझे प्रोत्साहित भी करती थीं। उनके द्वारा कही गई यह बात बहुत मायने रखती थी।”

कनिका ढिल्लन ने हंसते हुए कहा, “काजोल मैम ने कहानी सुनने के बाद मुझसे कहा, ‘पूरी कहानी सुनी मैंने। बड़ा मज़ा आया, कनिका । लेकिन मुझे बाइक चलानी नहीं आती !’ मैंने जवाब दिया, ‘हम मैनेज कर लेंगे । उन्होंने मुझे चेतावनी दी, हर फिल्म में जब भी मैं बाइक पर बैठी हूँ, मैंने अपना पैर तोड़ दिया है । तो वो देख लेना ।”

सिनेमा वाले फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस के सहयोग से बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2024 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में हो रहा है, टीवीएस जुपिटर द्वारा प्रस्तुत, फुजीफिल्म इंस्टाक्स, फीमा, कार्लो फ्रैटिनी द्वारा सह-संचालित, वाल्वोलिन द्वारा संचालित, डेटिंग पार्टनर आइल, स्टाइलिश टाइम पार्टनर हेलिओस, कम्फर्ट पार्टनर फ्रिडो, ग्रूमिंग पार्टनर इकोनिक, और लाहोरी जीरा एंड स्मूर, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी और सेलिब्रेशन पार्टनर हेनेकेन सिल्वर के साथ ।