बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के दूसरे एडिशन का आगाज आज यानि 3 अक्टूबर से मुंबई में हो चुका है । दो दिन तक चलने वाले वाले इस ग्लैमर पैक्ड इवेंट की शुरूआत पैनल डिस्कशन से हुई । 3 अक्टूबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के पैनल के मास्टक्लास सेशन में ब्लॉकबस्टर फ़िल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद शामिल हुए जहां उन्होंने अपनी फ़िल्मों के बारें में तो खुलकर बात की ही साथ ही बताया कि वह एक कोर्टरूम ड्रामा बनाना चाहते हैं ।

शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते हैं कोर्टरूम ड्रामा
मास्टक्लास सेशन के दौरान जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि, क्या आप भी ट्रेंड में चल रहे हॉरर ड्रामा में एंट्री लेंगे ? इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा कि, “मैं हॉरर ड्रामा करना पसंद करुंगा लेकिन इसलिए नहीं कि यह चल रहा है । लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी बताया था कि, मैं जिस शैली की फ़िल्म को करने के लिए बेकररार हूं वो है- कोर्टरूम ड्रामा । और इस फ़िल्म के लिए मैं शाहरुख खान के पीछे काफ़ी सालों से पीछे पड़ा हूं । लेकिन उन्होंने न तो इसके लिए अभी तक हां कहा है, और न ही इंकार किया है ।” इसके अलावा सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि, उनके पास इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट तक रेडी है और वह इसे बनाने केलिए बहुत उत्सुक हैं ।
बता दें कि, शाहरुख खान ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ अपनी कमबैक फ़िल्म पठान की थी जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी सफ़लता से इतिहास रच दिया था । पठान के बाद सिद्धार्थ आनंद अपने प्रोडक्शन में शाहरुख खान के साथ किंग फ़िल्म बना रहे हैं जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं । इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन अहम रोल में नजर आने वाले हैं ।
सिनेमा वाले फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस के सहयोग से बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2024 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में हो रहा है, टीवीएस जुपिटर द्वारा प्रस्तुत, फुजीफिल्म इंस्टाक्स, फीमा, कार्लो फ्रैटिनी द्वारा सह-संचालित, वाल्वोलिन द्वारा संचालित, डेटिंग पार्टनर आइल, स्टाइलिश टाइम पार्टनर हेलिओस, कम्फर्ट पार्टनर फ्रिडो, ग्रूमिंग पार्टनर इकोनिक, और लाहोरी जीरा एंड स्मूर, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी और सेलिब्रेशन पार्टनर हेनेकेन सिल्वर के साथ ।
















