दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी शनिवार की रात दुबई में इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं । अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गईं श्रीदेवी अपने होटल के कमरे में मृत पाईं गई थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्रीदेवी की आक्समिक मौत का कारण अवचेतन अवस्था में बाथटब में डूबने से हुई, बताया गया । जहां पूरा कपूर परिवार और अय्यपन परिवार व पूरा बॉलीवुड श्रीदेवी की मौत से दुखी था, वहीं भारतीय मीडिया ने श्रीदेवी की मौत को बहुत ही असंवेदन व भयानक ढंग से कवर किया, जिसकी वजह से बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नाराज है ।

श्रीदेवी की मौत को टीआरपी की चाबी बनाने वाली मीडिया पर भड़का बॉलीवुड

दुबई अथॉरिटीज श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपने से पहले अपनी कुछ मानक प्रक्रियाओं का पालन कर रहा था । शनिवार की रात श्रीदेवी का निधन हुआ और उसके 48 घंटे के बाद उनका शरीर उनके परिवार को मिला । लेकिन इस प्रक्रिया के बीच भारतीय मीडिया ने हद पार कर दी । भारतीय प्राइमटाइम न्यूज चैनल और क्षेत्रीय चैनलों ने श्रीदेवी की मौत को अपने टीआरपी की चाबी मानकर उनकी मौत के बारे में कयासों वाली मनगढ़ंत कहानियां दिखाना शुरू कर दिया । और मीडिया की इस दोयम दर्जे की रिपोर्टिग पर फ़िल्म जगत खासा नाराज हैं और उन्होंने इसको लेकर अपनी नाराजगी जताई है ।

मीडिया कवरेज से नाराज हुआ बॉलीवुड

बॉलीवुड की हस्तियां जैसे फ़रहान अख्तर, रितेश देशमुख, विद्या बालन, शेखर कपूर समेत कई सितारों ने मीडिया के इतने गिरने पर कड़ी आलोचना की । और अब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इस बात को लेकर अपनी नाराजगी जताई है और मीडिया को अपने तरीके से असंवेदनशील करार किया है ।

यह भी पढ़ें : रामगोपाल वर्मा ने खोले श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़े कई हैरतअंगेज राज

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई के अंधेरी स्थित स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है । जहां उनकी शोक सभा आयोजित की गई है । तमाम क्षेत्रों के सेलिब्रिटी श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए यहां पहुंच रहे है । आज 3: 30 बजे श्रीदेवी का दाह संस्कार किया जाएगा । वर्तमान में, शोक सभा में पूरा कपूर खानदान व मारवाह व अय्यपन परिवार यहां मौजूद है ।