जहां एक तरफ़ साल 2020 में आए कोरोना संकट ने दुनिया की रफ़्तार पर एक ब्रेक सा लगा दिया है और लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं वहीं सलमान खान ने अपने रिएल्टी शो बिग बॉस 14 से लोगों का मनोरंजन करने की ठान ली है । बिग बॉस के नए सीजन बिग बॉस 14, जो कि इस बार बिग बॉस 2020 के नाम से आएगा, की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है । सलमान खान ने हाल ही में शो के प्रोमो शूट किए जिनकी झलक कलर्स ने दिखलाई । इसमें सलमान बिग बॉस 14 के माध्यम से भरपूर मनोरंजन का वादा करते हुए नजर आ रहे हैं ।

Bigg Boss 14: कोरोनाकाल में सलमान खान ने बिग बॉस 14 के माध्यम से किया मनोरंजन देने का वादा

सलमान खान करेंगे लोगों का मनोरंजन

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 14 को लेकर कई वीडियोज शेयर कर रहा है जिसमें सलमान भरपूर मनोरंजन का वादा करते हुए नजर आ रहे हैं । जैसा कि सभी को पता है कि कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में लोग मनोरंजन को तरस गए हैं ऐसे में सलमान बिग बॉस 14 के माध्यम से लोगों को मनोरंजन देंगे ।

कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए छोटे से प्रोमो वीडियो में सलमान कह रहे हैं, “मनोरंजन पर 2020 ने उठाया प्रश्न, देंगे उत्तर, मनाते हुए जश्न, अब सीन पलटेगा ।” इस वीडियो में सलमान सिनेमाहॉल में बैठे पॉपकॉर्न खाते नजर आ रहे हैं । वहीं सलमान ने इस बात की हिंट भी दे दी है कि ये शो जल्द ही कलर्स पर ऑनएयर होने जा रहा है । हालांकि अभी तक शो शुरू होने की फ़ाइनल डेट सामने नहीं आई है ।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस 14 के प्रोमो में सफ़ाई करते हुए नजर आए सलमान खान, एक दिन में शूट किए शो के 3 प्रोमो

कहा जा रहा है कि इस बार शो में कोरोनावायरस और लॉकडाउन इफ़ैक्ट्स भी देखने को मिलेंगे । शो के फ़ॉर्मेट में भी काफ़ी बदलाव किए गए हैं । खबरों की मानें तो यह शो सितंबर के आखिरी हफ़्ते से ऑनएयर होगा ।