बिग बॉस 13 के फ़िनाले में अब बस एक ही दिन बचा है और कल यानी 15 फ़रवरी को पता चल जाएगा कि आखिर इस सीजन की विजेता ट्रॉफ़ी कौन सा प्रतियोगी लेकर जाएगा । चार महीनों का लंबा सफर तय करने के बाद बिग बॉस का 13वां सीजन आखिर खत्म होने के कगार पर है । बिग बॉस का खत्म होना जितना घरवालों के लिए भावुक पल होता है, उतना ही उनके फैंस के लिए भी होता है । ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस का ये सीजन कई मायने में खास रहा । वहीं टीआरपी चार्ट पर भी ये शो लगातार छाया रहा ।

Bigg Boss 13 WINNER Prediction: कौन बनेगा बिग बॉस का विजेता ? सिद्धार्थ शुक्ला- असीम रियाज-शहनाज गिल के बीच उलझे फ़ैंस

बिग बॉस 13 के विनर पर उलझे फ़ैंस

सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, शहनाज़ कौर गिल और रश्मि देसाई चार महीने की लंबी और तमाम उतार-चढ़ाव भरी जर्नी तय कर इस सीजन के फिनाले में पहुंचे है । अब दर्शक इस सीजन के विनर को लेकर अलग-अलग कयास लगारहे है । लेकिन इनमें से कौन वो लकी होगा जो बिग बॉस 13 की ट्रॉफी घर लेकर जाएगा ।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 13: ये है बिग बॉस 13 की जगमगाती विनर ट्रॉफ़ी, 15 फ़रवरी को होगा ग्रैंड फ़िनाले

बिग बॉस फ़ैंस अपनी-अपनी पसंद के प्रतियोगी को जीत का दावेदार मान रहे है । जहां कुछ लोगों को लगता है कि फ़ाइनल राउंड में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियास पहुंचगे । वहीं कुछ लोग इस सीजन की सबसे ज्यादा एंटरटेनर शहनाज गिल को जीत का दावेदार मान रहे हैं । वहीं कुछ लोगों को लगता है कि रश्मि देसाई और आरती सिंह भी विनर बनने का माद्दा रखती है ।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 13: सलमान खान ने रजत शर्मा से बिग बॉस की मोटी फ़ीस को लेकर जताया अपना दर्द

खैर इस सीजन का विनर कौन बनेगा, ये ग्रैंड फ़िनाले में पता चल जाएगा ।