सलमान खान एक बार फ़िर अपनी आगामी फ़िल्म भारत के साथ अपने फ़ैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है । इस फ़िल्म में एक बार फ़िर सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी । इसमें कोई शक नहीं है कि जब-जब पर्दे पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी साथ आएगी, तब-तब पर्दे पर धमाल मच गया । लेकिन हाल ही में इस जोड़ी के साथ दो-दो ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने सलमान और कैट को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया ।

सलमान खान और कैटरीना कैफ एक-दूसरे के लिए ही बने हैं
अली अब्बास जफर ने सलमान-कैट के बारें में खुलासा करते हुए कहा कि, सलमान और कैटरीना के बीच को लव सीन नहीं लिख सकते हैं । इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि, उन्हें लगता है वह दोनों के बीच लव सीन नहीं लिख सकते क्योंकि जब सलमान और कैटरीना को फिल्म में पहली बार देखोगे तो आपको महसूस होगा कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं । तो यह टास्क बहुत वास्तविक और सुंदर है ।
इसके बाद अली ने कहा कि, दोनों ही गुड लुकिंग स्टार्स हैं और वे दोनों के साथ टाइगर से है, जिस फिल्म में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभाया था । उन्हीं के साथ वापसी काम करना और उनके मिलने और प्यार में पढ़ने की प्रक्रिया के तहत सीन लिखना तब जरूरी था जब स्टोरी में इसकी जरूरत है । लेकिन इस फिल्म में दोनों के बीच ये रिलेशन बहुत ही नैचुरल और स्वीट है ।
यह भी पढ़ें : BHARAT EXCLUSIVE: सलमान खान का ही नहीं, कैटरीना कैफ का बदलता लुक भी सभी को चौंका देगा !
भारत मेकर्स ने आज फ़िल्म के एक और गाने 'चाशनी' का टीजर रिलीज किया है । यह गाना सलमान और कैटरीना पर फ़िल्माया गया है । भारत की बात करें तो यह फ़िल्म 5 जून को ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















