
कहानी 2 में बेहतरीन परफ़ोरमेंस देने के बाद खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फ़िर अपनी आगामी फ़िल्म बेगम जान से बॉक्सऑफ़िस पर धमाल मचाने को तैयार हैं । आपको बता दें कि बेगम जान एक काल्पनिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है जो कि साल 2015 में आई बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' की कहानी पर आधारित है ।
इस बार बॉलीवुड हंगामा के हाथ विद्या बालन अभिनीत फ़िल्म बेगम जान की पहली झलक लगी है जिसमें विद्या बालन खाट पर लेटी हुक्का पीती हुईं नजर आ रही हैं और उनके साथ उसी खाट पर गौहर खान भी बैठी दिख रही हैं । विद्या बालन ने हाल ही में कहा कि ये फ़िल्म ऐसे लोगों की कहानी जो अपना घर बचाने के लिए देश को ललकारते हैं । उन्होंने आगे कहा कि, फिल्म विभाजन के दौरान बदलते राजनीतिक परिदृश्य की कहानी है । इन दिनों फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और डबिंग पर काम की प्रक्रिया जारी है ।
इस फ़िल्म में आशा भोंसले की आवाज में एक गीत भी सुनाई देगा जिसे विद्या बालन पर फ़िल्माया जाएगा । इस फ़िल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है । 10 साल बाद अनु मलिक और आशा भोंसले साथ काम करेंगे । अनु मलिक के संगीत से सजी आशा भोंसले की आवाज में गाया गीत फ़िल्म की जान जो सकता है ।
विद्या बालन अभिनीत फ़िल्म बेगम जान को पंजाब, दिल्ली और झारखंड सहित भारत के विभिन्न देशो में फ़िल्माया गया है । इस फ़िल्म में विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, ईला अरुण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे जैसे कई दूसरे कलाकार नजर आएंगे । यह फ़िल्म 17 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















