कपिल क्या हो गया आपको, आप कहां हो ?

कुछ गंभीर नहीं है सर । मैं थोड़ा फ़िसल गया था । अब संभल गया हूं । हेल्थ इश्यू हैं । मैं पूरी तरह से ठीक होने के लिए आयुर्वेद क्लिनिक में आया हूं । उन्होंने कहा है कि मुझे यहां 40 दिनों तक रहना होगा । लेकिन मैं यहां इतने लंबे समय तक रहने में सक्षम नहीं होंगा । क्योंकि मेरी आगामी फ़िल्म नवंबर में आ रही है ।

कपिल, फ़िल्म इंतजार कर सकती है । हेल्थ है तो सब कुछ है । क्या हो गया है आपको ?

कुछ भी नहीं है, बस फ़िजिकल रेस्ट की जरूरत है । सर यह होने वाला था । मैं खुद की परवाह नहीं कर रहा था । मैंने ज्यादा काम की वजह से अपने स्वास्थ्य को अनदेखा किया । मैं अपने शो के दो बैक-टू-बैक एपिसोड की शूटिंग किए, और फिर मेरी फिल्म फिरंगी के लिए शूटिंग की । मैं न तो टाइम पर खाना खाता था और न ही सोता था । इसलिए मेरी तबीयत बिगड़ गई ।

लेकिन क्या आपके करीबी/आस पास रहने वाले लोगों ने आपको नहीं चेताया कि आप कुछ ज्यादा कर रहे है ?

शायद, मैं लोगों की सुन नहीं रहा था । शायद मैं अपनी प्रोफ़ेशनल प्रतिबद्धताओं को रोकने और एक गहरी साँस लेने के लिए बहुत व्यस्त था । और अब मैं यहां हूं मैं काफ़ी आराम महसूस कर रहा हूं ।

आपके स्वास्थ्य और आपके नखरों के बारे में कई ऊटपटांग़ बातें लिखी गईं । यह कहा गया था कि स्टार्स दूर चले गए क्योंकि आपने उनके साथ शूट करने से मना कर दिया ?

क्या आपको लगता है कि मैं इतना वेबकूफ़ हूं कि बड़े-बड़े स्टार्स जैसे शाहरुख खान और अजय देवगन को अपने शो से दूर करुंगा ? वे सभी मेरी समस्या को जानते थे । उन्होंने भी मुझे देखा कि मैं कितना पीड़ित था । वे सभी बहुत देखभाल कर रहे थे । किसी को भी बुरा नहीं लगा था । सिर्फ़ मीडिया के कुछ महकमो में ही मुझे अहंकारी मोनस्टर के रूप में दिखाया जो अपने अहंकार के कारण बड़े-बड़े स्टार्स को अपने शो से दूर करने के लिए अपने स्वास्थ्य को मुद्दा बना रहा है ।

क्या आप उन स्टार्स के संपर्क में थे जो आपके स्वास्थ्य के कारण शूट नहीं कर सके थे ?

सभी सितारे बहुत सहायक रहे हैं । अर्जुन रामपाल को बिना रिकॉर्डिंग के ही जाना पड़ा था । लेकिन वह फ़िर वापस आए क्योंकि वह जानते थे कि मैं किस स्थिती से गुजर रहा था । जब अनिल कपूर जी आए थे तब मैं शूटिंग के लिए तैयार नहीं था, मैंने तय किया कि मैं सेट पर रहूंगा और बस चुपचाप बैठूंगा । लेकिन जब उन्होंने मेरी हालत देखी तो उन्होंने शूट करने से मना कर दिया और मुझे आराम करने की सलाह दी । सभी स्टार्स बहुत ही अच्छे है । सिर्फ़ मीडिया के कुछ महकमो को मुझसे प्रोब्लम है ।

आपने अपनी स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की ?

मैं आपको सच बताऊं ? मैं बहुत इमोशनल किस्म का इंसान हूं । जब मैं देखता हूं कि चीजें जैसी होनी चाहिए वैसी नहीं हो रही हैं तो मैं सिर्फ़ चुप हो जाता हूं । मैंने खुद की मार्केटिंग की परवाह कभी नहीं की । मेरा कभी कोई पीआर नहीं रहा और शायद इसलिए मीडिया के कुछ हिस्से मेरे बारें में जो कुछ भी लिखना चाहते थे वो सब लिखा । मैं अपने बारें मेम वो सब चीजें पढ़कर बहुत हैरान हो गया । उनमें से ज्यादातर असत्य थी ।

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ था जहां आपने सुनील ग्रोवर और अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ कथित तौर पर दुर्व्हवहार किया था ?

(चुप्पी छा गई) मैं कबूल करता हूं कि उस समय प्रोब्लम थी । और जिसकी भारी कीमत मुझे चुकानी पड़ी । लेकिन इस बारें में जो भी खबरें बनाई गई वह सब बढ़ाचढ़ा कर बताई गई थी और पूरी तरह से गढ़ी हुई थी । खबरों में कहा गया था कि मैंने खाना परोसने को लेकर कहा था कि पहले मुझे परोसा जाए और इसके बाद मैं नाराज हो गया था और मैंने सुनील पर अपना जूता फ़ेंक दिया था । सर, आप मुझे काफ़ी सालों से जानते है । क्या आपको लगता है कि मैं इस तरह का व्यवहार करने में सक्षम हूं ?

अगर यह सच नहीं था तो आप स्पष्ट करने के लिए आगे क्यों नहीं आए ?

जैसा मैंने आपको बताया, जब मुझे गलत समझा जाता है तो मैं चुप हो जाता हूँ । लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि सच को सामने नहीं लाना मेरी बड़ी गलती थी । मीडिया के कुछ महकमो ने मेरी चुप्पी का फ़ायदा उठा लिया । और मुझे घमंडी करार कर दिया गया । डिजिटल मीडिया के एक भाग में जूते-फेंकने और नखरे दिखाने जैसी कहानियां बनना शुरू हो गई ।

लेकिन आपकी खुद की टीम के कुछ लोगजानकारियां लीक कर रहे थे ?

मैं क्या बोलूं ? शायद मुझे जिन लोगों पर भरोसा है, उनके बारे में मुझे और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए ।

क्या आप कहेंगे कि हवाई घटना ने आपको भावनात्मक रूप से तोड़ दिया ?

इसने मुझे अंदर तक प्रभावित की है । मैंने बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीना शुरू कर दिया । यह बहुत अनावश्यक था । और मेरे लिए यह बहुत दुखदायी था । सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और अली असगर सभी मेरे दोस्तों है । आखिर ये कैसे हुआ ?

क्या आपने सुनील ग्रोवर को अपने शो में वापस लाने के लिए कोशिश की थी ?

हां, मैंने की थी । लेकिन मुझे लगता है कि उनके पास दूसरे कमिटमेंट्स है, जैसे-लाइव परफ़ोरमेंस इत्यादि । लेकिन वह जानते हैं कि यह शो जितना मेरा है उतना ही उनका है और वह जब भी चाहे इसमें वापस आ सकते है ।

क्या कपिल शर्मा शो अच्छे के लिए बंद कर दिया गया है ?

नहीं, हमने फ़िलहाल एक अस्थाई ब्रेक लिया है क्योंकि मेरे शरीर और मन को आराम और स्वस्थ होने की जरूरत थी ।

आपका अपने प्रशंसकों के लिए क्या संदेश है ?

मेरा शो अभी खत्म नहीं हुआ है । मेरा शो अभी बहुत आगे तक जाएगा । जैसे ही मैं ठीक होंगा, वैसे ही हम और भी मजबूती के साथ वापस लौटेंगे । कृपया मेरा साथ दें । मेरे लिए दुआ करें ।