Graphic Novel

साल की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं ऐसे में हर किसी का उत्साह फ़िल्म के लिए बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि पूरे दो साल के इंतजार के बाद आखिरकार हर किसी को अपने सवला का जवाब मिल जाएगा कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था ? आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन इस फ़िल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें फ़िल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास एक हाथी के ऊपर चढ़े हुए नजर आ रहे थे । फ़िल्म के लिए लोगों के उत्साह को इस पोस्टर ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया ।

फ़िल्म के लिए इतने उत्साह को देखते हुए फ़िल्म के मेकर्स ने इसके ग्राफ़िक नॉवेल को लाने का फ़ैसला किया था और अब खबर आ रही है कि मोशन पोस्टर के बाद अब फ़िल्म के ग्राफ़िक नॉवेल को भी रिलीज़ कर दिया गया है । फ़िल्म के किरदार बाहुबली और भाल्लाला देव लोगों के बीच इतने प्रसिद्ध हो चुके है की फिल्म की ग्राफ़िक नॉवेल को रिलीज़ किया गया और जिसका नाम "बाहुबली : बैटल ऑफ़ द बोल्ड" रखा गया हैं । यह नावेल को लोग अपने अपने मोबाइल पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं । इस ग्राफ़िक नॉवेल के रिजनल वर्जन में भी आगामी हफ़्तों में रिलीज किया जाएगा ।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बाहुबली 2 को रिलीज होने में अभी कुछ महीनों का वक्त है ऐसे में अपनी पसंदीदा फ़िल्म को एक नॉवेल देखना लोगों को बहुत भा रहा है । और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस ग्राफ़िक नॉवेल को लोग बड़ी संख्या में डाउनलोड करेंगे । और यह भी उनकी फ़िल्म की तरह सुपरहिट हो जाएगा ।

बहुप्रतिक्षित फ़िल्म'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' , जो साल 2015 में आई अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बाहुबली का सीक्वल है, में भी इसके पहले भाग की स्टार कास्ट ही नजर आएगी जिसमें शामिल हैं प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और रामया कृष्णन, जो संबंधित भूमिकाएं करते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।