
फ़िल्म इंडस्ट्री के हीरो को उनकी बेहतरीन फ़ीजिक के बारें में जाना जाता है । सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, शाहरुख से लेकर आमिर खान तक कई सारे बॉलीवुड अभिनेता फ़िल्मी पर्दे पर अपने सिक्स पैक एब्स में नजर आ चुके हैं और अपनी सुडौल बॉडी से दर्शकों का मन जीत चुके हैं ।
मंगलवार के दिन, शाहरुख खान ने मुंबई के खार इलाके में पहली बार एक जिम का दौरा किया । बॉडी बनाने वाली इस जिम में कई सारे बड़े सितारों ने ट्रेनर प्रशांत सावंत की देखरेख में ट्रेनिंग ली है । आपको बता दें कि प्रशांत सावंत को सेलिब्रिटी फ़िटनेस ट्रेनर के रूप में जाना जाता है और वह शाहरुख खान को पिछले कई सालों से ट्रेनिंग दे रहे हैं । शाहरुख ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी नियमित कसरत के बारें में एक झलक दिखलाई और साथ ही कहा कि वह प्रशांत की जिम में पहली बार आए हैं । शाहरुख ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने घर की जिम को छोड़कर बाहर किसी भी जिम में नहीं जाते हैं । वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, “Went to Body Sculptor Bandra first time. Worked out & they serve healthy dinner too.”
प्रशांत ने इससे पहले सलमान खान,अजय देवगन, वरुण धवन सहित कई बड़े सितारों को भी प्रशिक्षित किया था । प्रशांत इस बात से बहुत रोमांचित थे कि शाहरुख खान उनकी जिम में आए । फ़ोटो शेयर करते हुए प्रशांत ने लिखा,“I am blessed @iamsrk for workout with @prashantsixpack @rohanbodysculptor #bodysculptorkhar and post workout delicious food @leankitchenbymaya thanks for the support Being so kind.”
फ़िल्मों की बात करें तो, शाहरुख खान जल्द ही इम्तियाज अली की आगामी रोमांस ड्रामा फ़िल्म
में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे ।
Went to Body Sculptor Bandra first time. Worked out & they serve healthy dinner too. pic.twitter.com/vqaq1cbJtP
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 28, 2017
















