
अपने लुक के साथ-साथ अपनी फ़िट बॉडी के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ह्रितिक रोशन अपने खुद के वर्कआउट के तरीके को अब लोगों के साथ शेयर करते हुए नजर आएंगे । जी हां, अब ह्रितिक अपने वर्क आउट करने की स्टाइल को एक कारोबार की शक्ल देने की तैयारी कर रहे हैं ।
ह्रितिक रोशन के एक हेल्थ स्टार्टअप 'क्योरफिट' में निवेश कर एक वर्कआउट रेजीमी लॉंच करने की तैयारी कर रहे हैं । दरअसल ह्रितिक अपने लाइफस्टाइल ब्रांड एचआरएक्स के ब्रैंड एक्सफिट के तहत अपनी सिग्नेचर वर्कआउट स्टाइल को लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'द एचआरएक्स वर्कआउट' । आपको बता दें कि यह कसरत करने का ऐसा तरीका होगा जो ह्रितिक खुद अपनाते है और वह अपनी जिंदगी में खुद इसका पालन करते हैं ।
अपने इस वर्कआउट स्टाइल को ह्रितिक ने अपने ही फिटनेस ट्रेनर मुस्तफा अहमद के साथ मिलकर बनाया हैं । यह इन दोनों के संयोग से बनाया गया हैं । इस वर्कआउट स्टाइल के माध्यम से ह्रितिक के सभी फैन्स को उनकी जैसे बॉडी बनाने का मौका मिलेगा और उनके फैन्स भी अब उनके जैसी मेहनत करके अपनी बॉडी पर ध्यान दे पाएंगे ।
इस वर्कआउट स्टाइल के माध्यम से शरीर में गति, शक्ति और सक्रियकरण की श्रेणी में सुधार लाने पर ध्यान दिया जाएगा । यह तीन हिस्सो में बांटा जायेगा और यह उन लोगों के लिए अगले महीने से उपलब्ध होगा जो फिटनेस के बारे में खास ज्ञान रखते है और उन लोगों के लिए भी जो फिटनेस के बारे में कुछ ज्यादा नहीं जानते हैं । ह्रितिक ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह फिटनेस के आइकॉन माने जाते है और उनका यह कदम उनके फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब उनके फैन्स भी इस माध्यम से उनकी जैसे फिज़िक पा सकते हैं ।
अपने इस वेंचर के बारें में ह्रितिक ने बताया कि, "एचआरएक्स को लांच करने का मुख्य मकसद हैं हर उम्र के लोगों को प्रेरित करना की वह अपने लिए जितना अच्छा हो सकता है वह करे और उसके लिए मानसिक और शारीरिक सेहत सही होना सबसे ज्यादा जरुरी हैं । मैं क्योरफ़िट के साथ मिलकर एचआरएक्स वर्कआउट इसी सिलसिले में लांच कर रहा हूँ जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सेहतमंद रहे । इस के कारण लोग अपनी जिंदगी में अच्छे तरीके से और तेजी से बढ़ते चले जायेंगे और धीरे धीरे वह एक एथलिट के रूप में तब्दील हो जायेंगे । मुझसे हर बार यही सवाल किया जाता है की में अपनी बॉडी के लिए क्या करता हूँ तो यह है मेरा जवाब, यह सभी वर्कऑउट्स में अपने शरीर को सही रखने के लिए करता हूँ । मैं ख़ास तौर पर लोगों को ZMR (ज़ीरो मोमेंटम रेप्स) करने को बोलूंगा क्योंकि यह मैंने खुद अपने शरीर के जोड़ो को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया है और अपनी हर चोट का इसी से इलाज किया हैं । मुझे
आशा है की में अपने फैन्स के सभी सवालो का जवाब इससे दे पाउँगा और उनकी जिंदगी में भी कुछ बेहतर ला पाउँगा । "
मुस्तफा ने यहाँ बताया, " ह्रितिक हमेशा से ही अपने फैन्स और उन सभी लोगों की मदद करना चाहते थे जो उनसे उनकी बॉडी, उनकी फिटनेस, उनके लाइफस्टाइल के बारे में सवाल करते थे । एचआरएक्स ह्रितिक की जिंदगी का अब मकसद बन गया है और वह आशा करता है की इसके माध्यम से वह अपने फैन्स और सभी चाहने वालो की सहायता कर पाएंगे एक अच्छा और हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए । "
















