टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फ़िल्म बागी 3 की शूटिंग में जुटे हुए है । इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों सर्बिया में चल रही है । यहां फ़िल्म के क्लाइमेक्स को फ़िल्माया जा रहा है । टाइगर श्रॉफ ने इस दौरान अपने लुक को भी अपने फ़ैंस के साथ शेयर किया जिसमें एक लुक में उन्होंने अपनी कुछ चोटों को भी दर्शाया है ।

Baaghi 3: खतरनाक स्टंट से मिली चोटों से रिकवर होने के लिए टाइगर श्रॉफ ने ली थैरेपी

टाइगर श्रॉफ ने रिकवर होने के लिए ली थैरेपी

एक्शन अभिनेता बनना इतना आसान नहीं है इसके लिए अभिनेता को कई प्रक्रियाओं से गुजरना होता है । बागी 3 के एक्शन शूट के बाद मिली चोटों से निजात पाने के लिए हाल ही में टाइगर को एक थैरेपी से गुजरना पड़ा । टाइगर ने हाल ही में खुद को रिकवर करने के लिए हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी ली जिसके अंतर्गत प्योर ऑक्सिजन दी जाती है जिससे स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होता है । इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर ये थैरेपी लेते हुए दिखाई दे रहे है ।

यह भी पढ़ें : बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के खतरनाक एक्शन की मिली झलक, निर्माता-निर्देशक संग टाइगर का दिखा इंटेस एक्शन लुक

टाइगर के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म बागी 3 में लीड रोल में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी । यह फ़िल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।