बागी 3 के 'दस बहाने 2.0' और 'भंकस' जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अब निर्माताओं ने फ़िल्म के नए गीत 'डू यू लव मी' से दिशा पाटनी का सिज़लिंग लुक रिलीज़ कर दिया है । दिशा पाटनी पर फ़िल्माए गए इस गाने को देखने के बाद लोगों में ये गाना और फ़िल्म की रिलीज का प्रत्याशा और बढ़ गई है । बता दें कि बागी 3 में टाइगर श्रॉफ़ के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी जबकि दिशा पाटनी सिर्फ़ इस स्पेशल नंबर में ही नजर आएंगी ।

बागी 3 के नए गाने 'डू यू लव मी' में दिशा पाटनी के सिज़लिंग लुक को टाइगर श्रॉफ ने किया शेयर

बागी 3 में दिशा पाटनी का स्पेशल नंबर

गाने की रिलीज़ के लिए उत्साहित, बी-टाउन की सबसे हॉट अभिनेत्री दिशा ने साझा किया, "यह एक ऐसा गाना है, जो निश्चित रूप से आपको झूमने पर मजबूर कर देगा । जब मैंने पहली बार इसे सुना, तो मैं उत्साहित महसूस कर रही थी । मैंने पहले कभी डांस की इस विशिष्ट शैली पर हाथ नहीं आज़माया है । यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मैंने इसकी शूटिंग के दौरान खूब एन्जॉय किया था । आदिल सर [शेख, कोरियोग्राफर] ने इसे अच्छी तरह से शूट किया है, और अहमद सर ने सुनिश्चित किया कि मैं सर्वश्रेष्ठ दिखूं । मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे ।"

वही, निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर दिशा पटानी की यह खूबसूरत तस्वीर साझा की है । 'डू यू लव मी' तनिष्क बागची द्वारा रचित है और निखिता गांधी ने इसे अपनी आवाज़ दी है । यह ट्रैक ब्रिटिश रिकॉर्ड निर्माता ट्रॉयबॉय के डू यू का रीमेक है । इस गाने में हुक लाइन के अलावा बाकी सभी छंद हिंदी में होंगे ।

बागी 3 इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है ।