सलमान खान इन दिनों अपनी ईद 2020 पर रिलीज होने वाली फ़िल्म राधे-योर मोस्ट वॉंटेंड भाई की शूटिंग पूरी करने में जुटे हुए है । राधे की शूटिंग लोकेशन से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपनी एक नन्ही सी फ़ैन से दिल खोलकर मिलते हुए नजर आ रहे है । ये बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि सलमान खान का बच्चों से बेहद लगाव है ।

सलमान खान अपनी छोटी सी फ़ैन से मिले
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में गुलाबी टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही बच्ची का नाम याशिका है । इस वीडियो में सलमान अपनी छोटी फैन के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं । कभी सलमान अपनी छोटी सी फ़ैन के गाल पर किस करते हैं और कभी उसे प्यार से पकड़ लेते हैं ।
वह मुस्कुराते हुए सलमान को देख रही है जो कि उन्हें पहले किस करते हैं और फिर प्यार से गले लगाते हैं । यह वीडियो राधे के शूट का है । इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं ।
सलमान की राधे की बात करें तो, यह फ़िल्म एक कॉप ड्रामा है जिसमें सलमान एक बार फ़िर पुलिस अफ़सर के किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी । यह फ़िल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी ।
















