अथिया शेट्टी, भले ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आती हो लेकिन बॉलीवुड में उन्हें फ़ैशन दिवा के नाम से जाना जाता है । उनका फ़ैशन और स्टाइल उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाता है । ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न अथिया शेट्टी ने अपने लुक से कभी निराश नहीं किया । हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपना एक बोल्ड लुक दिखलाया है जिसे देखकर उनके फ़ैंस का दिल जरूर धड़क जाएगा ।

अथिया शेट्टी ने सेटिन गाउन में अपने हॉट लुक से सभी को किया बोल्ड

अथिया शेट्टी का सेक्सी अंदाज

अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक बोल्ड फ़ोटो पोस्ट किया है जिसमें वह सेटिन की सेक्सी ढीले-ढाले गाउन में नजर आ रही है । यह कहना गलत नहीं होगा कि अथिया के लुक को और भी ज्यादा बोल्ड और हॉट बना रहा है उनका गॉरजियस पोज । स्टेसी बेंडेट की इस सेक्सी ड्रेस में अथिया काफ़ी ग्लैमरस लग रही है । संजना बत्रा ने अथिया के इस लुक को स्टाइल किया है ।

यह भी पढ़ें : अब फुटबॉलर बनेंगी सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी

सलमान खान फ़िल्म्स की फ़िल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अथिया जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आगामी फ़िल्म मोतीचूर में नजर आएंगी ।

View this post on Instagram

? @rahuljhangiani

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on