अर्जुन कपूर, जिनकी हालिया रिलीज फ़िल्म इंडियाज मोस्ट बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, अब पूरे जोश के साथ अपनी आगामी और करियर की पहली ऐतिहासिक फ़िल्म पानीपत की शूटिंग में बिजी है । इस फ़िल्म के लिए अर्जुन ने अपने लुक के साथ अपनी बॉडी में भी जबरदस्त बदलाव लाया है । अपनी पीरियड ड्रामा पानीपत के लिए अर्जुन ने टोंड बॉडी बनाई है और इसकी झलक अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दिखलाई है ।

पानीपत के लिए अर्जुन कपूर ने बनाई ऐसी टोन्ड बॉडी कि होने लगी 'हल्क' से तुलना

अर्जुन कपूर का माचौ अवतार

हाल ही में अर्जुन ने अपने वर्क आउट सेशन की दो शर्टलैस तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है । इन्हें पोस्ट करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'वॉरियर मूड ऑन' #panipat' । जहां एक तस्वीर में अर्जुन डिम लाइट में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है । पहली फोटो में अर्जुन शर्टलेस है और दूसरी में वे वर्क आउट करते दिखाई दे रहे हैं । दोनो ही तस्वीरों में अर्जुन की शानदार टोन्ड बॉडी और बड़ी मसल्स देखी जा सकती हैं । फ़ैंस को उनका माचौ अवतार खूब भा रहा है ।

फ़ैंस को पसंद आई अर्जुन की बॉडी

अर्जुन की हल्क जैसी बॉडी देख उनके फैन्स भी क्रेजी हो गए । उन्होंने कुछ ही देर में फोटो को लाखों लाइक्स दे डाले । वहीं कॉमेंट करते हुए अर्जुन की इस न्यू बॉडी की तारीफ करते हुए उन्होंने ऐक्टर जैसी मसल्स पाने की भी इच्छा जताई । कुछ फीमेल फैन्स तो अर्जुन को शर्टलेस देख इतनी इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने 'मार डाला' जैसे कॉमेंट तक कर डाले ।

View this post on Instagram

Warrior mode on !!! #panipat

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

आपको बता दें कि अर्जुन पहले काफ़ी मोटे हुआ करते थे लेकिन फ़िर उन्होंने अपने वजन पर काम किया और आज वो बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग और फ़िट अभिनेताओं में से एक है । वैसे अर्जुन के फ़ैंस उन्हें पानीपत में देखने के लिए बहुत उत्साहित है । क्योंकि इस फ़िल्म में उन्हें अपने चहेते स्टार का माचौ अवतार जो देखने को मिलेगा ।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: सच का सीरम देने के बाद अर्जुन कपूर पूछेंगे मलाइका अरोड़ा से ये सवाल

पानीपत की बात करें तो यह फ़िल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बेस्ड है । इस फ़िल्म में अर्जुन योद्धा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में नजर आएंगे । इस फिल्म में पार्वती बाई का रोल कृति सेनन और अहमद शाह के रोले में संजय दत्त प्ले कर रहे हैं । इनके साथ ही फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे और मोहनीश बहल भी अहम भूमिका निभाएंगे ।