भारत पहले ही अपनी ओपनिंग के दिन सबसे अधिक कमाई के साथ सलमान खान के लिए रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी है । साथ ही, यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्म बन गई है और अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है । इस सफ़र को और भी अधिक खास बनाने के लिए, सलमान खान ने उन परिवारों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की, जिन्होंने 1947 में विभाजन के युग के माध्यम से सफ़र को करीब से देखा था ।

भारत के साथ सलमान खान ने अपने इस भाव से 1947 विभाजन के गवाहों का दिल जीत लिया

सलमान खान ने भारत की विशेष स्क्रीनिंग की

इस यादगार शाम को '1947 पार्टीशन आर्काइस' नामक संगठन के साथ विशेष सहयोग में आयोजित किया गया था । भारत की अपार सफलता से खुश होकर, सलमान ने उन सभी वास्तविक परिवारों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जो 1947 पार्टीशन के साक्षी रह चुके है और इस कार्यक्रम में 75 से 85 वर्ष की आयु के बुजुर्ग उपस्थित थे ।

इस फिल्म की कहानी की तरह ही उस समय भी ऐसे सात परिवार थे, जो अलग-अलग समय पर भारत वापस आए और समय के साथ उनका पूर्णमिलन भी हुआ । ज़िन्दगी के इन असली हीरों ने सुपरस्टार सलमान और कैटरीना कैफ के साथ विशेष स्क्रीनिंग का आनंद लिया जहां सभी अपने भावनात्मक अनुभव भी साझा करते हुए नज़र आये ।

सलमान ने भी इस विशेष स्क्रीनिंग से कुछ पलों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,"साल 1947 के इवेंट और विभाजन का अनुभव करने वाले वास्तविक परिवारों के लिए #Bharat की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था । उन सभी से मिल कर खुशी महसूस हो रही है । #Bharat के असली परिवारों को सलाम है ।" इस मुलाकात में, सलमान ने सुनिश्चित किया कि वह व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक किस्से को सुने ।

भारत के साथ सलमान खान ने अपने इस भाव से 1947 विभाजन के गवाहों का दिल जीत लिया

यह भी पढ़ें : Bharat Movie Review: सलमान खान की ओर से शानदार ‘ईदी’ है भारत

स्क्रीनिंग से अभिभूत, ऐतिहासिक विभाजन के एक गवाह अटू रेलवानी ने साझा किया “सलमान के इस भाव ने हमारा दिल छू लिया है । भारत देखते वक़्त मेरी आंखे नम थी, खासकर जब ट्रेन का सीन आया । मैं तभी नौ साल का था, जब हमने ठीक इसी तरह हैदराबाद से ट्रेन में सफ़र किया था । भारत की कहानी रियल और दिल को छू लेने वाली और सलमान ने इसे और अधिक खास बना दिया है ।"

भारत के साथ सलमान खान ने अपने इस भाव से 1947 विभाजन के गवाहों का दिल जीत लिया

भारत के साथ सलमान खान ने अपने इस भाव से 1947 विभाजन के गवाहों का दिल जीत लिया

भारत के साथ सलमान खान ने अपने इस भाव से 1947 विभाजन के गवाहों का दिल जीत लिया