
यदि इस साल की कोई बहुप्रतिक्षित फ़िल्म है, तो वो है सलमान खान अभिनीत ट्यूबलाइट । इस फ़िल्म का लोगों को बेसब्री से इसलिए इंतजार है क्योंकि इसमें सबसे पहले तो सुपरस्टार सलमान खान अपने जादूई अभिनय करते हुए नजर आएंगे, दूसरी बात ये कि इस फ़िल्म को दिग्गज फ़िल्ममेकर कबीर खान, जिसने पहले भी सलमान के साथ एक ब्लॉकब्स्टर फ़िल्म दी थी, द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । और तीसरी बात ये कि इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ पहली बार एक खूबसूरत चीनी अभिनेत्री झू झू नजर आएंगी, जो इसमें सलमान के अपोजिट रोल अदा करेंगी ।
झु झु, जैसा की आप जानते हैं सलमान खान अभिनीत फ़िल्म ट्यूबलाइट से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं । वो लोग जो नहीं जानते कि झू झू दरअसल क्या करती थीं, उन्हें हम बता देते हैं कि कई शो की होस्ट के रूप में अपने करियर को शुरू करने के बाद, उन्होंने चीनी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म व्हाट वुमन वांट से फ़िल्मों में अपना डेब्यू किया था । और अब ये अभिनेत्री कबीर खान की आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।
झू झू के बारें में बात करते हुए कबीर खान ने कहा कि वह एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी हैं । फ़िल्म में उनके साथ काम करने में काफ़ी मजा आया । उन्होंने आगे कहा कि, झू झू को फ़िल्म की गहराई में लाया गया है, उनकी परफ़ोरमेंस ने उनके किरदार को एक स्पेशल टच दिया है । कबीर खान ने उन्हें "फ़िल्म की जान' कहा ।
सलमान खान और झु झु के अलावा फ़िल्म ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी नजर आएंगे । इंडो-चाइना वॉर के दौरान 60 के दशक में सेट यह फ़िल्म एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है । यह फ़िल्म इस साल 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















