सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी एक्स गर्लफ़्रेंड अंकिता लोखंडे लगातार अभिनेता को इंसाफ़ दिलाने के लिए आवाज उठा रही हैं । इसीके साथ अंकिता लोखंडे इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का साथ देने में भी पीछे नहीं हट रही हैं । इन सबके बीच अंकिता सुशांत को खोने का गम भूला नहीं पा रही हैं इसलिए वह अभिनेता को याद करते हुए उनसे जुड़ी पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही हैं ।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत के नाम से पगाए पौधे
हाल ही में अंकिता ने सुशांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- “वक्त उड़ जाता है, लाइफ अपनी गति से आगे बढ़ती रहती है, लेकिन कुछ यादें बेहद खास होती हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता । वो यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं, खासकर, जो लोग हमारे करीब होते हैं उन लोगों की यादें । तुम हमेशा ही मेरी यादों में रहोगे सुशांत ।”
Time flies fast .
Life goes on at its own pace
But some memories can never be forgotten of our dearest ones.
You will always remain in our thoughts Sushant . #Justice4SSRIsGlobalDemand #itsalready3monthstoday @shwetasinghkirt @vikirti @jainvick pic.twitter.com/Ij452X02Qk
— Ankita lokhande (@anky1912) September 14, 2020
इतना ही नहीं अंकिता सोशल मीडिया पर चल रहे #Plants4SSR कैंपेन से भी जुड़ीं । इस कैंपेन के तहन अंकिता ने बहुत से पेड़-पौधे लगाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की । अपनी इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,“हाची और मां, मेरा पार्टनर पेड़ पौधे लगा रहे हैं । ये सुशांत के सपने को पूरा करने का और उसे याद करने का हमारा तरीका है ।”
















