बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने आज यानि 23 सितंबर एक बेटे को जन्म दिया है । एमी जैक्सन ने बेटे और अपने मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ के साथ एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है । अपनी फ़ैमिली की क्यूट सी तस्वीर को पोस्ट करते हुए एमी जैक्सन ने लिखा, 'हमारा एंजल, दुनिया में आपका स्वागत है एंड्रियास'।

एमी जैक्सन ने दिया बेटे को जन्म, शेयर की अपने 'एंजल' की क्यूट तस्वीर

एमी जैक्सन ने बेटे का नाम एंड्रियास रखा

 

एमी ने जनवरी में अपने लॉंग़ टाइम जॉर्ज के साथ अपने रिश्ते को ऑफ़िशियल किया था । दोनों एक-दूसरे को 2015 से जानते थे । 27 साल की एमी सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है और उन्होंने अपने बेबी बंप की कई तस्वीरें पोस्ट भी की है । हाल ही में एमी का बेबी शावर भी हुआ था जिसकी झलक खुद एमी ने वीडियो पोस्ट कर दिखलाई ।

View this post on Instagram

Our Angel, welcome to the world Andreas ?

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on

बता दें कि, 31 मार्च को एमी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को बताया था कि वो प्रेगनेंट हैं और उन्होंने जॉर्ज के साथ तस्वीर भी शेयर की थी । उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा था- आज मदर्स डे है, और आप लोगों को ये शुभ समाचार देने के लिए इससे अच्छा कोई और दिन नहीं हो सकता है । मैं तुम्हें दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं, यह प्यार बिल्कुल सच्चा है । मैं तुम्हारे आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं ।'

यह भी पढ़ें : Hot! 'प्रेग्नेंट' एमी जैक्सन ने टॉपलेस होकर दिखाया अपना बेबी बंप

जल्द ही एमी जॉर्ज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है । दोनों की ग्रीस में ग्रैंड वेडिंग हो सकती है ।