बॉलीवुड के महानायक के नाम से जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी पीढ़ी से लेकर नई पीढ़ी तक के कलाकारों के साथ काम किया है । अमिताभ बच्चन की न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब फ़ैन फ़ोलोइंग है । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी, सलमान खान और आमिर खान नजर आ रहे है । दरअसल ये तस्वीर तब की है जब अमिताभ बच्चन को लंदन के वेमली स्टेडियम में एक कॉंसर्ट के लिए बुलाया गया था । जिसमें उनके साथ श्रीदेवी, सलमान खान और आमिर खान भी गए थे ।

अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी संग कई फ़ि्ल्मों में काम किया है
बता दें कि श्रीदेवी संग अमिताभ ने कई फ़िल्मों में काम किया है । दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा । श्रीदेवी संग यादों को ताजा करते हुए अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है । भले ही ये बीते जमाने की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है लेकिन ये अपने आप में कई रंग समाए हुए है ।
अमिताभ ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ''लंदन के Wembley Stadium में मेरा पहला कंसर्ट, मेरे साथ श्रीदेवी, आमिर, सलमान खान अपने पहले कंसर्ट के लिए साथ गए । 70 हजार लोग । ऐतिहासिक । ये है Wembley Stadium की झलक, इसके पहले की स्टेडियम को फुटबाल प्रीमयर लीग के लिए फिर से नया रूप दि जाए ।''
यह भी पढ़ें : गांव की खटिया और बैलगाड़ी की सवारी कर अमिताभ बच्चन को याद आए पुराने दिन
अमिताभ ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, तुरंत ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । फ़ैंस इस तस्वीर में श्रीदेवी को देखकर खासे इमोशनल हुए वहीं सलमान का पुराना मस्तीभरा लुक भी उनके फ़ैंस को खूब भाया । खासकर सलमान का बिना सिक्सपैक एब के भी हैंडसम लगना उनके फ़ैंस का दिल जीत ले गया । वहीं आमिर का ये लुक उनकी पहली फ़िल्म कयामत से कयामत की याद दिला रहा है ।
















