एक हफ्ते पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर जारी होने के बाद, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई । अब मेकर्स की तरफ से बॉलीवुड के डॉन्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे किसी चीज़ की ओर भाग रहे हैं और हर कोई सोच रहा है कि यह क्या हो सकता है । लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक़ अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की 17 साल बाद होने जा रही ये रीयूनियन एक कार कंपनी के कमर्शियल एड के लिए है । हालाँकि ऑफ़िशियली अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है ।

17 साल बाद स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के सीक्रेट प्रोजेक्ट की एक और झलक आई सामने

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान

आगामी प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी दिए बगैर वीडियो को केवल शब्दों के साथ जारी किया गया - कमिंग सूनपहला वीडियो जारी होने के साथ ही इंटरनेट पर इस प्रोजेक्ट को लेकर हलचल मच गई कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान 17 साल बाद एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे ।

जब पहली तस्वीर जारी की गई तो शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर यह भी शेयर किया कि अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए कितना मजेदार और यादगार था और अमिताभ बच्चन ने उन्हें दौड़ में हरा दिया ।