बच्चन खानदान के घर में आज जश्न का माहौल है क्योंकि आज उनके हर की सबसे छोटी सदस्य, घर की रौनक और घर की शान आराध्या बच्चन का जन्मदिन है । अमिताभ बच्चन ने अपनी लाडली आराध्या बच्चन को बर्थडे विश करते हुए लिखा, छठे जन्मदिन पर आराध्या की उपस्थिति उनके घर पर कई खुशियां लेकर आई है । वहीं खुशी से फ़ूले नहीं समा रहे दादू अमिताभ बच्चन ने अपनी लाडली को ढेर सारा आशिर्वाद दिया । अमिताभ और अभिषेक का ये क्यूट मैसेज इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है ।

अभिषेक और अमिताभ ने आराध्या बच्चन को इस अंदाज में किया बर्थडे विश
अभिषेक बच्चन, जो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं, ने अपनी फ़ैमिली का एक स्कैच शेयर किया है जिसमें वह खुद, उनकी बेटी आराध्या और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन दिखाई दे रही है । पापा अभिषेक ने अपनी लाडली को घर की शान और खुशी बताया और उनकी खुशियों के लिए दुआ मांगी । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'नन्ही राजकुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं आप हमारे परिवार की गर्व और खुशी हो । मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तुम सदा मुस्कुराते रहो और तुम्हारी मासूमियत और प्यार सदा बरकरार रहे। मैं तुम्हें दिल से चाहता हूं ।' बता दें कि इस फ़ैमिली स्कैच को Fifi Y Fitrida ने क्रिएट किया है ।
दादू ने भी ऐसे किया विश
वहीं दूसरी तरह दादा जी अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली आराध्या को एक अलग अंदाज में उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । अपनी पोती के 7 साल के होने के खास मौके पर दादाजी अमिताभ ने आराध्या की एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की और ढेर सारी दुआएं दी । फोटो में आराध्या स्माइल कर रही हैं और काफी क्यूट लग रही हैं । सफेद रंग की प्रिंटेड टीशर्ट और उन्होंने पिंक कलर के हेयरबैंड में आराध्या बेहद क्यूट लग रही है । अमिताभ ने आराध्या को बर्थडे विश करते हुए लिखा- '''मैं नन्ही परी के जन्मदिन की संध्या पर उसे ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूं कि उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों । आराध्या बच्चन, हमारे घर में बेटी का आशीर्वाद है । घर वालों का आशीर्वाद पोती के साथ हमेशा है । आपकी लंबी उम्र हो, खुश रहिए, और फक्र से रहिए ।''

इस महीने की शुरूआत में अभिषेक, ऐश के साथ आराध्या अपनी मम्मी का जन्मदिन मनाने के लिए गोवा गई थी । अब ये देखना दिलचस्प है कि बच्चन खानदान की सबसे छोटी सदस्य का जन्मदिन किस तरह से मनाया जाता है ।
















