बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स बनकर उभरे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2020 का आगाज भी एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले किया है । आलिया भट्ट अपने स्पेशल फ़्रेंड रणबीर कपूर के साथ न्यू ईयर वेकेशन एंजॉय कर रही है । ब्रह्मास्त्र की जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने न्यू ईयर 2020 का वेलकम अपने ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ किया है ।

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ सेलिब्रेट किया न्यू ईयर 2020
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ उनके स्पेशल फ़्रेंड रणबीर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी नजर आ रहे है । इस फोटो में रणबीर ने आलिया को गले लगा रखा है और अयान मुखर्जी सेल्फ़ी ले रहे है । इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा है कि "सबसे अच्छे लड़के (और अच्छी लड़की)" आलिया और रणबीर के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : REVEALED: अंवेजर्स फ़्रैंचाइजी का टच लिए हुए है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र, बेसिक कहानी आई सामने
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, आलिया और रणबीर की आगामी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है । यह फ़िल्म इसी साल गर्मियो के सीजन में रिलीज होने की उम्मीद है । इसके अलावा आलिया ने संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग भी शुरू कर दी है ।
















