मल्टीस्टारर फ़िल्म मलंग से आज फ़िल्म के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के लुक को रिलीज किया गया है । फ़िल्म मलंग अपने पहले लुक रिलीज़ के बाद से ही देश भर में खूब सुर्खियां बटोर रही है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की मुख्य जोड़ी नज़र आई ।

मलंग से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी का करैक्टर पोस्टर हुआ रिलीज़
मेकर्स द्दारा रिलीज किए गए आदित्य और दिशा के करैक्टर पोस्टर में दोनों अनदेखे अवतार में नजर आ रहे है । फ़िल्म के इस नए पोस्टर में आदित्य ने अपने 'एंग्री यंग मैन' लुक को परफेक्शन के साथ पेश किया है । वही दूसरी ओर, दिशा हमेशा की तरह खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आ रहीं हैं और विभिन्न रंगों ने उनके लुक को अधिक रहस्यमयी बना दिया है ।
आदित्य और निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर पहला लुक साझा किया है जो उत्कृष्टता से परे है । दिशा पटानी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है ।
हाल ही में खबर आई थी कि बी-टाउन की नई हॉट जोड़ी आदित्य और दिशा फ़िल्म मलंग में एक अंडरवॉटर किसिंग सीक्वेंस परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे ।
यह भी पढ़ें : मलंग में दिखेगा दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर का अंडरवॉटर किसिंग सीन
मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है । टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी ।
















