यह सभी जानते हैं कि नई पीढ़ी की स्टार आलिया भट्ट जानवरों से बहुत प्यार करती है । उनके पास कई पालतू जानवर है । बिल्ली और कुत्ते को चाहने वाली आलिया भट्ट ने एक संगठन के साथ हाथ मिलाया है जो जानवरों के हित के लिए काम करती है ।

एक समुद्री कछुए को उसके घर वापस छोड़ने में मदद करने से लेकर बेसहारा जानवरों को घर मुहैया करवाने में मदद करने वाली आलिया भट्ट ने एक बार जानवरों के कल्याण के लिए सामने आईं है और इसके लिए आलिया कुछ अलग तरह की पहल करने जा रही है ।

कोइग्ज़िस्ट के नए कैम्पेन, जो गली के कुत्तों और बिल्ली के कल्याण पर केंद्रित है, के लिए आलिया भट्ट ने भारत के विभिन्न शहरों में एक डेनिम डोनेशन अभियान शुरू किया है । इस बारें में बात करते हुए आलिया ने कहा कि, "आपका छोटा सा कदम वास्तव में किसी की जिंदगी बचा देगा ।" उन्होंने आगे कहा कि, "Motopaws, एक युवा नेतृत्व पहल है जो सड़क के कुत्तों के लिए पट्टा बनाने के लिए पुराने डेनिम का उपयोग करता है । इससे वाहन चालकों को दूरी से कुत्तों को देखने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है ।"

यह पट्टा रेट्रो रिफ़्लेक्टिव टेप के साथ डेनिम से बनाया जाएगा जिसे वाटरप्रूफ़ फ़ेब्रिक से कवर किया जाएगा । वेट्स द्वारा स्वीकृत, कुत्तों या मानव पर यह पट्टा कोई हानिकारक प्रभाव नहीं छोड़ता है ।

"सड़क के कुत्तों का कोई सुरक्षित आश्रय नहीं है और विशेष रूप से रात में, कम दृश्यता के कारण कभी-कभी वह घायल भी हो जाते है । इस कैम्पेन की मदद से हम अपने भारत के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने पर ध्यान केन्द्रित करेंगे,।" आलिया ने कहा ।

डेनिम डोनेशन की मुहिम कई शहरों जैसे बैंगलोर, चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, कानपुर, कोकराझार, कोलकाता, लखनऊ, मैंगलुरु, मुंबई, मैसूर, पुणे, शिमोगा, सूरत और विशाखापत्तनम में आयोजित की जाएगी । चूंकि डोनेट बॉक्स मुंबई और पुणे में लगाए गए है, जबकि अन्य शहरों के डोनर अपनी सिटी में मोटो पॉज अधिकारी से इस संबंध में जानकारी जुटा सकते है या इसकी ऑफ़िशियली वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है ।