निष्ठा के साथ रॉयल्टी- ये वो मंत्र है जिसके साथ अक्षय कुमार तब से जुड़े हुए हैं जब से उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा । फ़िल्म इंडस्ट्री में आए हुए अक्षय कुमार को 25 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और तब से अक्षय अपने इस मंत्र के साथ जुड़े हुए है । हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि, कई सारे फ़िल्ममेकर्स ने उन्हें उनके करियर के शुरूआती दौर में दोहराया, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार ने अपने करियर में ग्रोथ हासिल की, उनके किरदारों में विविधता देखने को मिली । और आज के समय में अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार है ।

अक्षय कुमार विज्ञापन से कमाई के मामले में सबसे आगे निकले
एंडोर्समेंट्स की दुनिया में यह स्पष्ट तथ्य है कि जब आप लंबे समय से ब्रांड की दुनिया से जुड़े रहेंगे तो आपकी कमाई अन्य की तुलना में सबसे ज्यादा रहे्गी । अक्षय भी ज्यादातर ब्रांड्स के साथ काफ़ी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और इसलिए विज्ञापन से होने वाली उनकी आय 100 करोड़ रुपए हो गई है जो अन्य मौजूदा सुपरस्टार्स और आने वाली नई प्रतिभाओं की तुलना में कहीं अधिक है ।
अक्षय पर ब्रांड्स जमकर पैसा बरसाते हैं
“यदि आप उन ब्रांडों को देखते हैं जिनका वह एंडोर्समेंट करते हैं तो आप देखेंगे कि,उनमें से ज्यादातर ब्रांड्स के साथ अक्षय पिछले 8-10 वर्षों से जुड़े हुए है । अक्षय उन ब्रांड्स के साथ बहुत वफ़ादार है । वह उनके प्रति वफादार है, इसलिए ब्रांड्स उन्हें रॉयल्टी देते हैं । यह बहुत सिंपल सी बात है । एक प्रमुख ब्रांड प्रबंधक कहते हैं, ''अच्छी रिलेशनशिप ऐसी ही बनती है । आप अपना बेस्ट दीजिए, और इसके लिए फ़िर आप अच्छा भुगतान पाइए । अक्षय कई वर्षों से इस मामले में अपना बेस्ट दे रहे है ।''
कोई आश्चर्य नहीं कि, होंडा, टाटा, निरमा, डॉलर, मैसी, हिंदुस्तान लीवर और एवरेडी जैस कई ब्रांड्स उन पर पैसा लगाते है ।
“लगभग 20 ब्रांड ऐसे हैं जिनको अक्षय लंबे समय से एंडोर्स करते आ रहे है । उनका एक्सपोज़र लेवल भी ठीक है; न तो बहुत अधिक और न ही बहुत कम, "वह इसे जारी रखते हैं," यहां यह ध्यान देने योग्य बात ये भी है कि वह इन सभी ब्रांड के लिए पर्याप्त समय भी निकाल लेते हैं जबकि वह हर साल तीन से चार फ़िल्में रिलीज के लिए देते है । यकीनन, ये उनका टाइम मेनेजमेंट है और वर्क मेनेजमेंट ही है । अक्षय को इन सभी में महारथ हासिल है ।''
रॉयल्टी और वफादारी की कला में बेलेंस बनाने की अक्षय की इस कला से बहुत कुछ सीखने लायक है ।
















