
अक्षय कुमार जितनी संजीदगी से फ़िल्में करते हैं उतनी ही संजीदगी के साथ वो अपने परिवार का भी ख्याल रखते हैं । साल में 3-4 फ़िल्में करने वाले अक्षय कुमार इस बात के लिए भी जाने जाते हैं कि वह रविवार को कोई काम नहीं करते और वो दिन उनके परिवार के लिए निर्धारित रहता है । हाल ही में अक्षय अपनी पत्नि ट्विंकल खन्ना और बच्चे नितारा कुमार और आरव कुमार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए स्विट्ज़रलैंड और इटली गए हैं ।
अक्षय कुमार हाल ही में अपने बीवी-बच्चों सहित छुट्टियां मनाने इटली और स्विट्ज़रलैंड गए हैं । इस ट्रिप में उनके साथ स्वदेश की खूबसूरत अभिनेत्री गायत्री जोशी और उनके पति विकास ऑबरॉय भी साथ हैं ।
हमेशा की तरह ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट्रिप के कुछ फ़ोटोग्राफ़्स पोस्ट किए ।
















