ranbir kapoor

बीती रात उड़ता पंजाब की स्क्रीनिंग के बाद रणबीर कपूर इम्तियाज़ अली की 45 वीं जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए । रणबीर कपूर ने इम्तियाज़ के साथ दो फ़िल्मों में  काम किया है एक तमाशा, दूसरी रॉकस्टार । रणबीर किसी भी तरह से इम्तियाज की बर्थडे पार्टी को खोना नहीं चाहते थे ।

 

रणबीर कपूर इम्तियाज के घर अपने लड़कों की पूरी टोली लेकर पहुंचे  और सारी रात इम्तियाज़ अली की 45वें जन्मदिन को मनाया ।  तस्वीर में रणबीर कपूर, इम्तियज अली, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और आरथी शेट्टी के साथ आ रहे हैं ।

 

रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ़ के साथ हाल ही में अनुराग बसु की जग्गा जासूस की शूटिंग खत्म की है । इसके अलावा वह करण जौहर के निर्देशन में बन रही फ़िल्म ए दिल है मुश्किल मे  ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे । इम्तियाज अली की अगली फ़िल्म इस साल के बाद आएगी जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे ।