
ह्रितिक रोशन के सबसे बड़े प्रशंसक हैं उनके दोनों बेटे रेहान और रिधान । दोनों के लिए उनके पापा ह्रितिक रोशन एक सर्वश्रेष्ठ रोल मॉडल और सुपर हीरो हैं । दोनों लड़कों ने ह्रितिक की दूसरी अन्य फ़िल्मों के अलावा कोई मिल गया और कृष अनेकों बार देखी है ।
रेहान और रिधान सबके बीच पहले थे जिन्हें अपने पापा ह्रितिक की आगामी फ़िल्म मोहेंजो दारो का ट्रेलर देखने मिला । जैसी कि उम्मीद थी कि उन्होंने इस फ़िल्म को पसंद किया । ह्रितिक गर्व से कहते हैं , मेरे बेटे ने पहले इस फ़िल्म को 10 में से 8 नंबर दिए और फ़िर दोबारा देखने पर बदल कर 10 में से 9.5 नंबर दिए । बहुत प्यारे हैं ।
ह्रितिक रोशन कहते हैं कि वह मोहेंजो दारो के ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया से अभिभूत है । मैं जो भी करता हूं अपने प्रशंसकों के लिए करता हूं । वो मेरे लिए दुनिया हैं । तो जब भी मैं कुछ करता हूं उन्हें खुश करने के लिए करता हूं मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं । मैं पहले ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर अभीभूत,चिंतामुक्त और खुश हूं साथ ही अब मैं बेसब्री से फ़िल्म को मिलने वाली प्रतिक्रिया के लिए उत्सुक हूं ।
















