कपिल शर्मा एक बार फ़िर अपनी पूरी टीम के साथ अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं । कोरोना लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा शो की शूटिंग में कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है । इस रविवार प्रतिभाशाली म्यूज़िक डायरेक्टर्स एवं कंपोज़र्स अजय-अतुल शिरकत करेंगे ।

द कपिल शर्मा शो को म्यूजिकल बनाने आ रहे हैं म्यूज़िक डायरेक्टर्स एवं कंपोज़र्स अजय-अतुल

द कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंचेंगे अजय-अतुल

प्रतिभाशाली म्यूज़िक डायरेक्टर्स एवं कंपोज़र्स अजय-अतुल का भव्य स्वागत किया जाएगा । अपने बेहतरीन संगीत और चार्टबस्टर गानों के लिए मशहूर ये जोड़ी कपिल के साथ मजेदार चर्चा करेंगे और गुदगुदाने वाली कॉमेडी का मजा भी लेंगे ।

59607752-706e-4564-8089-93b3baff846d

ये दोनों भाई इस मौके पर सभी की गुजारिश पूरी करते हुए कुछ जबरदस्त गानों पर कदम भी थिरकाएंगे । दोनों मिलकर इस वीकेंड का एक धमाकेदार समापन करेंगे ।

e51c1525-a48e-4479-bb13-95dd8b91ce2f