अजय देवगन के पिता और काजोल के ससुर वीरू देवगन अब इस दुनिया में नहीं हैं । 27 मई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से वीरू देवगन का निधन हुआ । वीरू देवगन के निधन से जहां पूरा बॉलीवुड तो सदमे में है ही वहीं उनकी बहू काजोल अपने पिता समान ससुर के निधन से टूट सी गई है । खबरों के मुताबिक काजोल वीरू देवगन के बेहद करीब थी । वह अक्सर इवेंट या शोज में अपने ससुर के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करती हुई नजर आती थीं । काजोल, वीरू देवगन को पिता समान मानती थीं ।

काजोल अपने ससुर वीरू देवगन के बहुत करीब थी
खबरों के मुताबिक, वीरू देवगन के अंतिम पलों में काजोल उनके साथ थी । जबकि अजय देवगन उस समय वहां मौजूद नहीं थे । अंतिम संस्कार के लिए जब वीरू देवगन को ले जाया जा रहा था तब काजोल खुद पर काबू नहीं रख पाई और फ़ूट-फ़ूट कर रोने लगी । और उस वक्त वहां मौजूद ऐश्वर्या राय बच्चन, जो अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ देवगन परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने पहुंची थी, ने काजोल को संभाला । काजोल को रोते देख अभिषेक उन्हें थपकी देते भी दिखाई दे रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन अब इस दुनिया में नहीं रहे
वीरू देवगन की बात करें तो, वह बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्शन डायरेक्टर थे । आज का अर्जुन, राम तेरी गंगा मैली हो गई, दिलजले, एक ही रास्ता, प्रेम रोग, आखिरी रास्ता, सोने पे सुहाना, खूब भरी मांग जैसी फ़िल्मों में वीरू देवगन के एक्शन सीन यादगार है । कम ही लोग जानते हैं कि वीरू देवगन ने बतौर एक्टर भी तीन फिल्मों में काम किया है । जो कि क्रांति, सौरभ और सिंहासन हैं ।
















