air1

आज के दौर में फ़िल्म प्रमोशन की तकनीक सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई है । फ़िल्ममेकर और प्रचारक अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं । लेकिन यदि फ़िल्म प्रमोशन की बात करें तो सचमुच ये आसमान तक पहुंच गया है । रजनीकांत की आगामी फ़िल्म काबिल एक ब्रांडेड एयरलाइन के तौर पर नजर आएगी ।

वास्तव में, एयर एशिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने काबिल के प्रमोशन के लिए अपने बेड़े से एक विमान को रिब्रांडेड किया है जिस पर फ़िल्म से रजनीकांत का लुक नज़र आ रहा है ।  तमिल कलाकारों का भारतीय सिनेमा के लिए योगदान को सम्मान देने के लिए ये विमान एक स्पेशल एयरक्राफ़्ट के तौर पर होगा ।  ये विमान बेंगलुरू, नई दिल्ली, गोवा, पुणे, चंडीगढ़, जयपुर, गुवाहाटी, इंफ़ाल, विजाग और कोच्चि में फ़ैले एयरएशिया इंडिया नेटवर्क में उड़ान भरेगा ।

air2

एयरएशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमर अब्रोल, इस मुद्दे पर बात करते हुएं कहते हैं कि ये स्पेशल विमान दुनियाभर में फ़ैले रजनीकांत के प्रशंसकों को समर्पित है । एयरएशिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि , "For all #Thalaivar fans! #Kabali is all set to paint the skies red with us."