आमिर खान ने साफ तौर हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर कुली को लेकर किसी भी तरह की नेगेटिव कमेंट करने की बात से इनकार किया है। बता दें कि रजनीकांत स्टारर कुली, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है, में आमिर खान ने कैमियो किया है । इसी बीच कुछ मीडिया खबरों में कहा जा रहा है कि, आमिर ने कहा है कि रजनीकांत की कुली में काम करना उनकी सबसे बड़ी गलती है । इतना ही नहीं ये भी कहा गया कि उन्होंने कुली को अपनी सबसे बड़ी गलती बताई है । लेकिन क्या सच में आमिर ने ऐसा बयान दिया है ? इस खबर का सच अब सामने आ गया है ।

“रजनीकांत की कुली में कैमियो करके बहुत बड़ी गलती कर दी”- आमिर खान के वायरल कमेंट की खुली पोल, सच आया सामने

आमिर खान की टीम ने बताया सच

इस खबर का सच आमिर की टीम ने बताया जिसमें उन्होंने क्लियर किया कि आमिर ने ऐसा कभी कुछ कहा ही नहीं है । आमिर खान के स्पोकपर्सन ने कहा, “मिस्टर आमिर खान ने ऐसी कोई इंटरव्यू नहीं दी है और कुली फिल्म के बारे में कोई निगेटिव कमेंट भी नहीं किया है । मिस्टर खान को मिस्टर रजनीकांत, मिस्टर लोकेश और पूरी कुली टीम के लिए बेहद सम्मान है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो अपने आप में सब कुछ कह देती है ।”

आमिर खान की टीम की तरफ से सफाई उस वक्त आई है, जब सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अटकलें चल रही थीं । लोकेश कनागराज द्वारा डायरेक्टेड और रजनीकांत की दमदार परफॉर्मेंस वाली ये फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तारीफ पा चुकी है।

इस स्पष्टीकरण के साथ, आमिर खान चाहते हैं कि कोई भी बेवजह की बहस खत्म हो जाए और रजनीकांत, लोकेश कनागराज और पूरी कुली टीम के लिए उनका सम्मान और तारीफ साफ़-साफ नजर आए।