टीम आदिपुरुष उनके लॉन्च की भव्यता में कोई कसर नहीं छोड़ रहे । चाहे वह ट्रेलर रिलीज़ हो, या ‘जय श्री राम’ गीत का लॉन्च हो या ‘राम सिया राम’ का मंत्रमुग्ध कर देने वाला गायन हो, टीम ने प्रत्येक कार्यक्रम को शानदार बनाते हुए देश भर के लोगों का दिल जीता है । तिरुपति में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा रहा है । जबकि अधिकांश कलाकार और कास्ट एंड क्रू वहाँ पर उपस्थित हैं, परन्तु टीम के एक सदस्य जिसने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया है वो है संगीत निर्देशक अतुल । फिल्म के प्रति अपने अटूट समर्पण को प्रदर्शित करते हुए, अतुल ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई से तिरुपति तक बाइक की सवारी की ।

आदिपुरुष के संगीत निर्देशक अतुल मुंबई से तिरुपति बाइक से पहुंचे
जबकि तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्टेडियम की उनकी यात्रा काफी इवेंटफ़ुल रही, अतुल का प्रशंसकों ने बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया । कई लोगों ने इसके लिए अतुल की सराहना की खैर, मोटरसाइकिल के शौकीन अतुल ने बीएमडब्ल्यू बीस्ट की सवारी की और सही मायने में आदिपुरुष फाइनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट को अपनी सड़क यात्रा के साथ यादगार बना दिया ।
एल्बम की बात करें तो प्रशंसकों ने फिल्म के सभी गानों को पसंद किया है और अब प्रभास और कृति अभिनीत फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।
आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर, यू वी क्रिएशन के प्रमोद और वामसी द्वारा निर्मित है और 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी ।
















