सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा फ़िल्मों में अपनी नई पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं । और आयुष शर्मा को फ़िल्मों में लाने का जिम्मा लिया है उनके जीजा सलमान खान ने । सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फ़िल्म्स के बैनर तले एक फ़िल्म बना रहे हैं लवरात्री, जिसमें आयुष शर्मा अहम भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में आयुष के अपोजिट एक नया चेहरा देखने को मिलेगा जिसका नाम है वारिना हुसैन । अब इस फ़िल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है ।

पहेलीनुमा अंदाज में किया सलमान खान ने आयुष शर्मा की लवरात्री की रिलीज डेट का ऐलान

सलमान ने किया आयुष शर्मा की लवरात्री की रिलीज डेट का ऐलान

आयुष शर्मा और वारिना हुसैन अभिनीत लवरात्री 5 अक्टूबर, 2018 के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है । फ़िल्म के निर्माता सलमान खान सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज़ में लवरात्री की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए नज़र आये। सलमान ने जनता को आज के दिन से रिलीज की तारीख़ तक 224 दिनों की गिनती करने के लिए कहा है।

ट्विटर पर घोषणा करते हुए सलमान ने लिखा, "लवरात्री आज से 224 दिन बाद रिलीज होगी.... बताओ क्या डेट है रिलीज की ।"

गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामे की प्रेम कहानी का आगाज़ नवरात्रि के शुभ अवसर से शुरू होता है ।

यह भी पढ़ें : हो गया खुलासा, सलमान खान को मिली लड़की की ये है पूरी जन्मकुंडली

लवरात्री के साथ आयुष शर्मा और वारिना हुसैन बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरूआत कर रहे हैं । हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के पोस्टर में आयुष शर्मा और वारिना हुसैन अपने हाथों में डांडिया थामे हुए नज़र आये। फ़िल्म के इस पोस्टर को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया है ।

लवरात्री नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक हैं। वह मुंबई से बाहर रहते है और भावनगर में पैदा हुए है।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित लवरात्री में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे । सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान फ़िल्म्स द्वारा निर्मित है ।