साल 2017 वो साल था, जब 'पी' जत्था सभी न्यूज चैनल पर हावी रहा- पद्मावती, पहलाज निहलानी और प्रेरणा अरोड़ा । यहां पेश है मनोरंजन क्षेत्र के वो 5 लोग, जो साल 2017 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे :-

1. पद्मावती : भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी अन्य फिल्म की तुलना में पद्मावती सबसे ज्यादा चर्चा में रही, हर न्यूज चैनल, वाद-विवाद, चर्चा और अखबारों में इस फ़िल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी । चर्चा में होने के लिए एक निर्माता ने मुझसे कहा, ''अगर एक फ़िल्म को विरोध से इतनी पब्लिसिटी मिल सकती है तो फ़िर पैसे लगाने की क्या जरूरत है ? दिमाग लगाओ और पब्लिसिटी लूटो ।'' निश्चित रूप से यह निर्माता सोचता है कि उन्हें फिल्म के मार्केटिंग गणन का अधिकार मिल गया है । लेकिन विद्रोह और देशद्रोही आरोपों को झेलना बहुत मुश्किल है । फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऐतिहासिक से तौबा कर ली है ।

2. पहलाज निहलानी : सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे । चाहे उनकी लड़ाई लिपस्टिक अंडर माय बुर्खा के मेकर्स के साथ हो या बाबूमुशाय बंदूकबाज के निर्माताओं के साथ, वह लगातार ट्रोल हुए । अगस्त में, निहलानी को नई सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने बर्खास्त कर दिया था । अब भी जब वह नहीं है, तो भी निहलानी वर्तमान सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की तुलना में ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं ।

3. तैमुर अली खान : … भारत का सबसे छोटा सुपरस्टार ? महज एक साल की उम्र में तैमुर अपने पापा सैफ़ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान से ज्यादा बड़े स्टार बन गए । वह नियमित रूप से अपने स्टार पेरेंट्स की तुलना में सबसे ज्यादा क्लिक किए गए और कई पेपर्स और वेबसाइट्स पर छाए रहे और इतना ही नहीं,सोशल मीडिया पर भी वह बॉलीवुड के दूसरे स्टार-किड्स से आगे हैं । जी हां,यहां तक की शाहरुख के लाडले अबराम से भी । पूरे साल तैमुर ने मीडिया की हेडलाइन पर कब्जा कर लिया था, जो साल के अंत में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया था,… ... जब तक तैमुर का पहला जन्मदिन नहीं आया, तैमुर के पहले जन्मदिन को अनुष्का-विराट की शादी ने फ़ीका कर दिया ।

4. प्रेरणा अरोड़ा : बड़ी ही सहजता के साथ सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली स्वतंत्र फिल्म निर्माता प्रेरणाअरोड़ा की सफलता तेज और पक्की हो गई है । प्रेरणा ने साल 2016 में बतौर निर्माता अपने करियर की सोलो शुरूआत अक्षय कुमार की फ़िल्म रुस्तम, जिससे अक्षय कुमार ने पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था, से की थी । साल 2017 में प्रेरणा ने अक्षय की टॉयलेट-एक प्रेम कथ, जो गेम चेंजर साबित हुई, को को-प्रो्ड्यूस किया । 2017 के अंत तक, सुश्री अरोड़ा ने आगामी फ़िल्मों के लिए श्रेष्ठ प्रोडक्शसं के साथ सहयोग किया जिसमें शामिल हैं- पैड मैन, परमाणु ; द स्टोरी ऑफ़ पोखरण (इस फ़िल्म को जॉन अब्राहम का करियर-परिभाषित करने के लिए जाना जा रहा है) और अनुष्का शर्मा की परी । निस्संदेह प्रेरणा अरोड़ा बॉलीवुड में सबसे सफल स्वतंत्र निर्माता है साजिद नडियाडवाला के बाद । और हां, उनके करियर में भी 'पी' फ़ैक्टर शीर्ष पर है (कृपया उनकी आने वाली फ़िल्मों के शीर्षक देखें)।

5. नवाजुद्दीन सिद्दीकी : अपरिपक्व संस्मरण जहां उन्होंने अपनी जिंदगी में आई महिलाओं के बारें में कुछ ऐसा बोला जिसने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया । अभिनेता ने महिलाओं के प्रति अपने बेढंगे निम्नकोटि के व्हवहार को बहुत ही गलत तरीके से गाया । वर्ष के एक प्रमुख भाग के माध्यम से नवाज़ अपने प्रदर्शन की तुलना में अपनी पुस्तक के लिए ज्यादा चर्चा में रहे । साल के अंत में जाकर नवाज को इन विवादों से निजात मिली जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बाल ठाकरे की बायोपिक से हटाया नहीं गया । जान बचीं तो करोड़ों पाए ।