
विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म जंगली की शूटिग में व्यस्त हैं । अपको बता दें कि जानवरों और इंसानों के अनूठे संबंधों पर आधारित आगामी फ़िल्म जंगली की शूटिंग इन दिनों थाईलैंड में चल रही है । क्रिसमस ऐसे मौकों में से एक है जिसे आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ रहकर मनाना पसंद करते हैं लेकिन जंगल में शूटिंग करतेकरते विद्युत को एक नया दोस्त मिल गया है जिसके साथ उन्होंने अपना क्रिसमस सेलिब्रेशन किया । और वो दोस्त कोई और नहीं बल्कि हाथी का बच्चा है ।
अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर इस नन्हे हाथी की फ़ोटो साझा करते हुए लिखा, "क्रिसमस के कुछ गानों का मेरे नए प्यारे दोस्त के साथ लुत्फ़ उठा रहा हूँ #BeJunglee #XmasSpirit #junglevibes #jamwalions"
विद्युत द्वारा शेयर की गई इस फ़ोटो में विद्युत और नन्हे हाथी का गहरा याराना साफ नज़र आ रहा है । फिलहाल फ़िल्म को थाईलैंड के चियांग माई एलीफैंट रिज़र्व और जंगल सेंचुरी में फ़िल्माया जा रहा है ।
जंगली एक एक्शन थ्रिलर है जो मानव और हाथियों के एक अनूठे संबंध के इर्द-गिर्द घूमती है । विद्युत इस फ़िल्म में एक पशु चिकित्सक की भूमिका निभा रहे है जिसका अपने घर वापसी के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिकारी रैकेट से सामना होता है और वो डट कर उनका सामना करता है ।
स्लीपर हिट बरेली की बर्फी देने के बाद जंगली पिक्चर्स जंगली के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है । आगामी फ़िल्म जंगली, हॉलीवुड फिल्म निर्माता चक रसेल द्वारा निर्देशित है, जो द मास्क, ए नाईटमेर ऑन एल्म स्ट्रीट, द स्कोर्पियन किंग और आई एम व्रथ जैसी फिल्मों में अपना योगदान दे चुके है ।
जंगली पिक्चर्स के बैनर के तहत बनने वाली यह फ़िल्म हॉलीवुड फिल्म निर्माता चक रसेल द्वारा निर्देशित है और प्रीती शहानी द्वारा सह-निर्मित है । फ़िल्म 19 अक्टूबर 2018 में यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















