Varun-Dhawan

अधिक काम की प्रतिबद्धता के चलते वरुण धवन हाल ही में खबरों की सुर्खियां बन गए । बीते रविवार वरुण धवन की कार मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई । इस दुर्घटना में वरुण की कार होंडा सिटी मुंबई के जुहु इलाके में क्षतिग्रस्त हो गई । बाद में वरुण ने किसी के भी हताहत नहीं होने की खबर की भी जानकारी दी ।

इस घटना की पहली बार जानकारी उस वक्त हुई जब एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, वरुण धवन की होंडा सिटी जुहू 10वें रोड पर क्षतिग्रस्त हो गई है । जैसे ही ट्विटर पर ये खबर फ़ैली वैसे ही वरुण धवन ट्रोल किए जाने लगे । और वरुण से एक्सीडेंट की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल होने लगी ।

खुद को ट्रोल होता देख वरुण धवन ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए ट्विट किया, 'जो कार क्षतिग्रस्त हुई है वह मेरी ही कार है । मैं अपने परिवार में से दुर्घटना का शिकार हुए किसी की मदद करने के लिए आया था । मेरी सलाह है कि आप चुप रहें । इसके बाद जल्द ही वरुण धवन अपने बयान से मुकर गए और सोशल मीडिया से अपने सभी कमेंट्स नष्ट कर दिए । अपने पहले वाले ट्विट को दूसरे ट्विट से वरुन ने रिप्लेस किया जिसमें वरुन ने लिखा, मेरे परिवार में सभी लोग ठीक हैं और कोई घायल नहीं हुआ है धन्यवाद ।'

पिछली बार ढिशूम में नजर आए वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूटिंग में व्यस्त हैं । इसी के साथ वरुण ने जुड़वां 2 की शूटिंग के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं । गौरतलब है कि जुड़वां 2 सलमान खान की लोकप्रिय फ़िल्म जुड़वां का सीक्वल है ।