Raveena-Tandon-1रवीना टंडन ने एक बार फ़िर अपनी दयालु प्रवृति को दिखाते हुए और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुंबई के जुहू इलाके में एक घायल लड़की को बचाया । रवीना टंडन एक इवेंट के लिए जा रही थी जहां वह मुख्य अतिथी थीं । तभी रवीना ने सड़क पर एक सात साल की लड़की को देखा, जिसे चोट लगी हुई थी और वह जोर-जोर से रो रही थी कई सारे बच्चे उसे घेर कर खड़े थे । जब रवीना ने उस लड़की की हालत देखी तो रवीना ने से रहा नहीं गया और उन्होंने उस बच्ची की मदद करने का फ़ैसला किया ।

सूत्रों के मुताबिक, रवीन अने कुछ बच्चों को परेशान स्थिति में देखा । वह जुहु में थी जब उन्होंने एक घायल लड़की को देखा था । दरअसल वह बच्ची दूसरे बच्चों के साथ खेल के दौरान घायल हो गई थी । जब रवीना ने सुना कि ऑटिरिक्शा वाले ने उस बच्ची को उसके घर छोड़ने से इंकार कर दिया है तब रवीना ने उस बच्ची को और उसके दोस्तों को उसके घर छोड़ने का फ़ैसला किया । उस बच्ची के माता-पिता ने रवीना के इस दयालु प्रवृति के लिए उनका धन्यवाद किया ।

रवीना ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि, उस समय पर, मैंने सोचा कि मुझे लड़की की जरूरतों को पूरा करना जरूरी है । सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से इस तरह की गंभीर स्थिति में । मैंने सोचा की उस बच्ची को उसके माता-पिता के पास छोड़ आऊं ।

साल 2009 से रवीना टंडन मातृत्व, अच्छी तरह से नवजात के स्वास्थ्य की देखभाल के मुद्दे पर यूनिसेफ़ से जुड़ी हुईं हैं । हर वर्ष भारत में बच्चे के जन्म और गर्भावस्था के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से 78,000 महिलाओं की होने वाली मौत के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठन में शामिल हुईं हैं ।