SRK-3

शाहरुख खान की फ़िल्म रईस को, बॉक्सऑफ़िस पर बड़े टकराव से बचने के लिए अपनी मूल निर्धारित रिलीज डेट से काफ़ी पीछे धकेल दिया गया । लेकिन इतने सोच्स-विचार के बावजूद भी रईस, ह्रितिक रोशन अभिनीत फ़िल्म काबिल से 26,2017 को टकराने की तैयारी कर रही है । इस बात से रोशन परिवार बहुत नाराज हैं क्योंकि उन्होंने पहले इस डेट पर अपनी फ़िल्म की घोषणा की थी । दोनों बड़ी फ़िल्मों का, समान दिन रिलीज होना, रईस और काबिल दोनों के कारोबार के लिए हानिकारक साबित होगा । हालांकि शाहरुख खान और टीम रईस की स्थिती से जूझ रहे है, क्योंकि अब वो एक बड़ी फ़िल्म से टकराने के लिए आगे जा चुके हैं इस बार ।

पिछली रात, जब सलमान खान ने इम्तियाज़ अली के साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म द रिंग की रिलीज डेट की घोषणा की तो शाहरुख, सलमान के इस कदम से बहुत खुश हुए । इम्तियाज़ अली के निर्देशन बन रही शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की यह फ़िल्म, जिसका फ़िलहाल के लिए नाम 'द रिंग' रखा गया है, 11 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । जैसे ही इस फ़िल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ वैसे ही तुरंत हमने ये महसूस किया कि यह फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर अक्षय कुमार की फ़िल्म क्रेक से टकराएगी । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रुस्तम की रिलीज के बाद निर्देशक नीरज पांडे ने अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फ़िल्म क्रेक की घोषणा कर दी थी, और जिसे 15 अगस्त के दिन रिलीज करना तय किया गया है ।

लेकिन ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान और अक्षय कुमार की बॉक्सऑफ़िस पर भिड़ंत होगी । पहले भी दोनों की कई फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर टकरा चुकी हैं, लेकिन विशेषरूप से पिछली फ़िल्म की वजह से बात बहुत बिगड़ गई थी । शाहरुख खान और अक्षय कुमार के बीच सबसे बड़ा टकराव होने जा रहा था साल 2013 में, जब अक्षय कुमार की 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' और शाहरुख खान की फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस एक ही दिन यानी ईद के दिन रिलीज होने वाली थी । दोनों बड़ी फ़िल्मों का एक ही दिन पर रिलीज होना फिल्मों के व्यवसाय के लिए आत्मघाती हंए जैसा था, और तब शाहरुख खान और यूटीवी के प्रमुख सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बालाजी प्रमुख जीतेंद्र के साथ एक समझौता किया जिसके अंतर्गत यह फ़ैसला लिया गया कि शाहरुख की फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस को ईद के दिन रिलीज किया जाएगा और उसके एक हफ़्ते बाद अक्षय की फ़िल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, को रिलीज किया जाएगा । यूटीवी को पर्याप्त संख्या में स्क्रीन मिली जिससे दोनों ही फ़िल्मों ने बॉक्सऑफ़िस पर अच्छा कारोबार किया । हालांकि यहां भी एक मोड़ आया, यूटीवी और रेड चिलीज ने स्क्रीन को अक्षय की फ़िल्म के लिए फ़्री नहीं किया जैसा की तय हुआ था, जिसकी वजहसे अक्षय की फ़िल्म को बॉक्सऑफ़िस पर एक बड़े समय का सामना करना पड़ा । कथिततौर पर, अक्षय कुमार इन सबसे बहुत नाराज हुए । दूसरी तरफ एकता कपूर ने, उनकी फ़िल्म के साथ हुई नाइंसाफ़ी के बारें में खुलकर बोला ।

अपने पिछले अनुभव से सबक लेकर अब अक्षय कुमार ऐसा कोई समझौता नहीं करेंगे जिससे उनकी फ़िल्म को भुगतना पड़े । इसके अलावा अक्षय कुमार अपने करियर के सबसे बेहतरीन पड़ाव पर हैं जब उनकी हर एक फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर एक के बाद एक हिट साबित हो रही है । इतना ही नहीं, प्रतिभाशाली नीरज पांडे के साथ अक्षय कुमार की रचानात्मक साझेदारी भी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है । नीरज पांडे और अक्षय कुमार ने स्पेशल 26, बेबी और हालिया रिलीज (नीरज का प्रोडक्शन) फ़िल्म रुस्तम जैसी कुछ व्यावसायिक और समीक्षकों द्दारा सराही गई फ़िल्में दी है । इतना ही नहीं, एम एस धोनी ; द अनटोल्ड स्टोरी की अपार सफ़लता के बाद नीरज पांडे, बॉलीवुड में एक विश्वसनीय नाम बन गया है । इसलिए जब अक्षय और नीरज ने अपनी आगामी फ़िल्म क्रेक की घोषणा की तब उम्मीदें जगना लाजिमी है । फ़िल्म उद्योग और दर्शकों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार है ।

वहीं दूसरी तरफ़ शाहरुख खान, इन दिनों अपने करियर के एक बुरे पड़ाव से गुजर रहे हैं क्योंकि बॉक्सऑफ़िस पर उनकी हर फ़िल्म एक के बाद एक पिट रही है । पिछले साल शाहरुख-काजोल की फ़िल्म दिलवाले को भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म से कड़ी टक्कर मिली जिसका असर फ़िल्म के कारोबार पर पड़ा । उसके बाद आई यशराज बैनर की फ़िल्म फ़ेन, जो बॉक्सऑफ़िस पर बुरी तरह से विफ़ल रही । अब पूरी उम्मीद रईस पर टिकी हुई है । लेकिन यह फ़िल्म भी ह्रितिक रोशन की काबिल से साल की शुरूआत में ही टकरा रही है लेकिन इसका फ़ैसला आना अभी बाकी है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है । रईस की सफलता के ब्रांड शाहरुख के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । इम्तियाज अली की फिल्मोग्राफी को देखते हुए, इसमें कोई शक नहीं कि इम्तियाज अली बहुत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन इन दिनों वह भी बॉक्सऑफ़िस पर एकिअ हिट फ़िल्म को तरस रहे हैं, उनकी पिछली फ़िल्म तमाशा, बड़े स्टार रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण, होने

बावजूद भी बॉक्सऑफ़िस पर बुरी तरह से पिट गई । इसलिए इम्तियाज को भी बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फ़िल्म की दरकार है, हो सकता है वो शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म से मिल जाए ।

संक्षेप में, उनके बड़े स्टारडम के बावजूद, अपने समकालीनों की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए शाहरुख खान पर अत्यधिक दबाव है । इसके अलावा, छुट्टियों की संख्या कम होने के कारण, ज्यादातर आगामी रिलीज फ़िल्में एक-दूसरे के साथ टकराने को मजबूर है । हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि शाहरुख खान को अगले साल दूसरे बड़े सुपरस्टार के साथ टकराना ही होगा ।