Befikre-29

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म बेफ़िक्रे के लिए प्रमोशनल टूर पर हैं । इस फ़िल्म में वह वाणी कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे । वाणी इस फ़िल्म में एक पेरिस बेस्ड लड़की का किरदार निभा रही हैं । फ़िल्म के गानें दर्शकों के बीच पहले ही अपनी जगह बना चुके हैं और अब, बस दर्शकों को फ़िल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है ।

हालांकि फ़िल्म में रणबीर सिंह के किरदार को गुप्त रखा गया है लेकिन हमारे पास उनके किरदार के बारें में कुछ दिलचस्प जानकारी है । सूत्रों के मुताबिक, रणवीर फ़िल्म में एक स्टेंडअप कॉमेडियन, धरम के किरदार में हैं, जो पेरिस में अपने दोस्त के कॉमेडी क्लब में परफ़ोर्म करने के लिए जाता है । फ़िल्म में, उसका दोस्त का एक क्लब है जिसका नाम देली बेली है और वह इसके लिए रणवीर सिंह को स्टेंड अप एक्ट करने के लिए बुलाता है जिससे देशी (भारतीय नागरिक और पर्यटक ) लुत्फ़ उठा सकें । धरम बहुत चार्मिंग है और वह अपनी परफ़ोरमेंस से भीड़ का दिल जीत लेता है । अब वह पेरिस के हर अंश का लुत्फ़ उठाना शुरू करता है और इसी दौरान वह जिंदादिल और आजाद ख्यालों की लड़की शायरा (वाणी कपूर) पर फ़िदा हो जाता है ।

निर्देशक आदित्य चोपड़ा की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म बेफ़िक्रे 9 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।